Mumbai–Ahmedabad Bullet Train: पहली हाईस्‍पीड बुलेट ट्रेन कब हो रही शुरू? रेल मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। हाई-स्‍पीड ट्रेन का प्रोजेक्‍ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब पहली बार बुलेट ट्रेन को भारतीय ट्रैक पर दौड़ते देखने का सपना जल्द ही साकार होता नजर आ रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री ने इस ट्रेन के ट्रायल रन की संभावित समयसीमा के साथ ये भी खुलासा कर दिया है कि ये ट्रेन कब यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी?

सूरत से बिलिमोरा के बीच होगा पहला ट्रायल रन

रेल मंत्रालय के अनुसार, गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा। इस सेक्शन पर ट्रैक, स्टेशन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ही ट्रायल शुरू किया जाएगा।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train

कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन?

शुरुआती चरणों में बुलेट ट्रेन सेवा को उन हिस्सों पर शुरू किया जाएगा जिनका निर्माण कार्य सबसे पहले पूरा हो जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सेक्‍सन को जोड़कर पूरे रूट पर ट्रेन को शुरू किया जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार पूरी तरह से निर्माण कार्य 2029 तक पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि रेल मंत्री की घोषणा के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 के ऐतिहासिक दिन अपनी यात्रा की आधिकारिक शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।

508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर होंगे ये 12 स्‍टेशन

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र को गुजरात के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक शहरों से जोड़ेगी। कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई का बीकेसी स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की तर्ज पर बनाई जा रही हैं।

जापानी शिंकानसेन टेक्‍नालॉजी से दौड़ेगी ट्रेन

यह बुलेट ट्रेन जापान की प्रसिद्ध शिंकानसेन टेक्‍नालॉजी पर आधारित होगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके संचालन के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर का समय लगभग दो घंटे ही रह जाएगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

समुद्र के नीचे बन रही आधुनिक सुरंग

परियोजना का सबसे खास हिस्सा बीकेसी और कल्याण-शीलफाटा के बीच बनने वाली करीब 21 किलोमीटर लंबी सुरंग है। इस सुरंग का एक हिस्सा समुद्र के नीचे से गुजरेगा। इसे देश की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

भूकंपरोधी तकनीक से होगी यात्रियों की सुरक्षा

बुलेट ट्रेन परियोजना में इस्तेमाल किए जा रहे पुल, ट्रैक और अन्य संरचनाओं को भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया जा रहा है। जापानी विशेषज्ञों की देखरेख में विकसित यह सिस्टम प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

बुलेट ट्रेन परियोजना केवल परिवहन का माध्यम नहीं बल्कि आर्थिक विकास का नया इंजन भी साबित होगी। परियोजना निर्माण के दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिला है, जबकि संचालन शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा स्टेशन क्षेत्रों के आसपास व्यापार, पर्यटन और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

समय पर पूरा करने का लक्ष्य

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) परियोजना की निगरानी कर रही है। गुजरात में पिलर और गर्डर निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में भी भूमि अधिग्रहण संबंधी चुनौतियां काफी हद तक दूर कर ली गई हैं। रेलवे और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के चलते परियोजना तय समयसीमा के भीतर पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब ट्रायल रन पर टिकी हैं सबकी निगाहें

रेल मंत्री की घोषणा के बाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। अब सभी की नजरें सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर होने वाले पहले ट्रायल रन और उसके सफल संचालन पर टिकी हुई हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारत जल्द ही हाई-स्पीड रेल युग में प्रवेश करने वाला है।

Mumbai Local Train में खूनी खेल! चलती ट्रेन में मामूली बात पर युवक को लात-घूंसों से पीटा और घोंप दिया चाकू
Mumbai Local Train में खूनी खेल! चलती ट्रेन में मामूली बात पर युवक को लात-घूंसों से पीटा और घोंप दिया चाकू
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+