वाराणसी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ जसपाल राणा का अंतिम संस्कार, किसने दी मुखाग्नि? बिलख पड़ा परिवार
Jaspal Rana: भारतीय खेल जगत के सितारे और दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ, जो उनकी इच्छा के मुताबिक हुआ। वाराणसी के पवित्र मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
इस दुखद घड़ी में पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहां मौजूद भारी जनसैलाब ने नम आंखों से अपने पसंदीदा खिलाड़ी को अंतिम विदाई दी। उनकी विदाई के दौरान राजनीति और प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। विधायक पंकज सिंह ने वहां पहुंचकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके साथ ही एडीएम प्रोटोकॉल, एसडीएम पिंडरा और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घाट पर मौजूद रहकर इस महान खिलाड़ी के प्रति अपना गहरा सम्मान प्रकट किया। जसपाल राणा के परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे, देहरादून से एयरलिफ्ट कर उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी लाया गया।
जसपाल राणा के पुत्र युवराज ने उनको मुखाग्नि दी, अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य भावुक हो गए। हर कोई बिलख पड़ा क्योंकि उनके परिवार का एक अहम सदस्य हमेशा के लिए अब उनको नहीं दिखने वाला था। वाराणसी से काफी संख्या में फैंस ने आकर उनको ट्रिब्यूट दिया।
जसपाल राणा का जाना खेल की दुनिया के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उनके साथी खिलाड़ी संदीप कुमार ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। राणा ने न केवल खुद को साबित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ी के निशानेबाजों का मार्गदर्शन कर उन्हें भी देश का गौरव बनाया।
VIDEO | Varanasi, Uttar Pradesh: People pay their last respects to Indian shooting legend Jaspal Rana at Manikarnika Ghat.
Jaspal Rana, 49, passed away on Thursday following a brief illness after battling cardiac complications. Rana, one of India's finest pistol shooters,… pic.twitter.com/BIhChMKbg7
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
अपने करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए, जिसमें 1998 के एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल सबसे प्रमुख है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अनगिनत पदक जीतकर भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। खेल के प्रति उनके इसी अद्भुत समर्पण और अद्वितीय योगदान को हमेशा बेहद आदर के साथ याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications