नमो-नवाज की मुलाकात पर भड़का हाफिज सईद, Twitter पर उगला जहर
नई दिल्ली। पीएम मोदी का पाकिस्तान और नवाज शरीफ को सरप्राइज देना आतंकी हाफिज साईद को नागवार गुजरा है। सईद को कतई अच्छा नहीं लगा कि मोदी का पाकिस्तान में यूं भव्य स्वागत हुआ।
अपने गुस्से को हाफिज छुपाकर रख नहीं पाया है इसलिए उसने ट्वीट करके अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाफिज ने ट्वीट किया है कि निजी दोस्ती एक तरफ, मोदी मुसलमानों का क्रूर हत्यारा है, और कश्मीर पर कब्जा कर रखा है। इसलिए पाकिस्तान को मोदी का स्वागत नहीं करना चाहिए था इससे देश की भावनाएं आहत हुईं हैं।
सईद ने लिखा कि यह वो ही मोदी हैं जिन्होंने अफगानिस्तान में पाकिस्तान को आतंकवाद की जड़ कहा था और उनका पाकिस्तान में भव्य स्वागत हुआ, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
लोग क्यों भूल गये कि यह वही महीना है, जब पूर्वी पाकिस्तान को हमसे अलग किया गया था और मोदी ने ढाका में इस बात को स्वीकार भी किया था।













Click it and Unblock the Notifications