लाहौर उतरते ही पीएम मोदी ने कुर्ते के नीचे पहन ली थी बुलेट प्रूफ जैकेट

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। खास से खास कार्यक्रमों में भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने बिना शिरकत करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जब लाहौर में उतरे तो उन्‍हें बुलेट प्रूफ जैकट पहननी पड़ी। सुरक्षा अफसरों ने उनसे जैकेट पहनने के लिए कहा था। जैकेट पहनने के बाद वह पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर रायविंद पैलेस में पहुंचे।

PM Narendra Modi wears bullet proof jacket before landing in Lahore
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने हाईक्‍वालिटि वाली लाइट वेट की बुलेट प्रूफ जैकेट को पीले कुर्ते के नीचे पहना और उपर से अपनी बंद गले की जैकेट पहनी। जानकारों की मानें तो भारत के प्रधानमंत्री ज्यादातर सार्वजानिक समारोह में ही बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते है। इसके आलावा राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और साऊथ ब्लॉक में पीएम अमूमन जैकेट नहीं पहना करते है।

लाहौर में पीएम मोदी की थी डबल सिक्‍योरिटी

सूत्रों के मुताबिक लाहौर में पीएम मोदी की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई थी। इसके चलते एसपीजी का घेरा भी बढ़ा दिया गया था और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की ओर से भी पीएम मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। बताया जाता है कि लाहौर में पीएम के लिए एयर सिक्योरटी भी दी गयी। शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ाने भी डायवर्ट कीं गयीं ओर पाकिस्तानी वायुसेना के जरिये भी पीएम मोदी को विशेष सुविधा दी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+