पाकिस्तान की पहली महिला सिख रिपोर्टर बनी ये लड़की, एक बार आना चाहती है अमृतसर
देश-दुनिया में महिलाएं घरों से बाहर निकलकर मर्दों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और इसमें पाकिस्तान की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान में 24 साल की मनमीत कौर ने पहली सिख रिपोर्टर बन कर इतिहास रच दिया है। मनमीत पाकिस्तान की पहली सिख हैं जो रिपोर्टर बनी हैं।
इस्लामाबाद। देश-दुनिया में महिलाएं घरों से बाहर निकलकर मर्दों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और इसमें पाकिस्तान की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान में 24 साल की मनमीत कौर ने पहली सिख रिपोर्टर बन कर इतिहास रच दिया है। मनमीत पाकिस्तान की पहली सिख हैं जो रिपोर्टर बनी हैं। वो एक प्राइवेट टीवी चैनल हम न्यूज में काम करती हैं। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की पहली महिला सिख रिपोर्टर का खिताब दिया गया।

मनमीत कौर पाकिस्तान की पहली महिला सिख रिपोर्टर हैं। मनमीत ने जिन्ना कॉलेज फॉर विमेन से सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। यहां से पढ़ाई करने के बाद मनमीत के कुछ और प्लान थे लेकिन किस्मत उन्हें इस फील्ड में ले आई। मनमीत तो मॉडल बनना चाहती थीं लेकिन टीवी रिपोर्टर बन गईं। इसपर उन्होंने कहा, 'मीडिया मेरी फिल्ड नहीं थी लेकिन फिर एक प्राइवेट चैनल ने जॉब ऑफर की तो मैंने ले ली।'
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया, 'हमारे देश में अधिकतर सिख लड़कियां पढ़ाई के बाद घर पर बैठ जाती हैं। सभी को ये जानना जरूरी है कि महिलाएं मर्दों के बराबर हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं इन महिलाओं को प्रेरित कर पाउंगी।' मनमीत ने आगे बताया कि उन्होंने अपने काम के दौरान कभी भेदभाव का सामना नहीं किया। न ही उन्होंने कभी सोचा कि वो बुर्का पहन कर रिपोर्टिंग करें। वो अभी तक कई विषयों पर रिपोर्टिंग कर चुकी हैं।
उनकी ख्वाहिश है कि वो बतौर रिपोर्टर एक बार अमृतसर आएं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: फ्लाइट में घुटनों के बल बैठकर युवक ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, क्रू मेंबर्स ने की मदद












Click it and Unblock the Notifications