VIDEO: फ्लाइट में घुटनों के बल बैठकर युवक ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, क्रू मेंबर्स ने की मदद
एक शख्स ने फ्लाइट में घुटनों के बल बैठकर सभी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

इंदौर। अपने प्यार के इजहार को यादगार बनाने के लिए लोग आजकल क्या-क्या नहीं करते। हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर को ऐसे प्रपोज करे कि बॉलीवुड फिल्म भी उसके सामने फीकी पड़ जाए। और जो प्रपोजल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है वो तो वाकई किसी रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म का सीन लगता है। एक शख्स ने फ्लाइट में घुटनों के बल बैठकर सभी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

क्रू मेंबर्स ने कि नरेंद्र की मदद
सोशल मीडिया पर शादी के प्रपोजल का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक शख्स घुटनों के बल बैठकर फ्लाइट में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है। बात इंदौर से गोवा जा रही फ्लाइट की है। देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डे से इंडियो की एक फ्लाइट गोवा जा रही थी। इस प्लाइट में नरेंद्र आनंदनी नाम के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उसने फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स की मदद ली और फिर अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज किया।

ब्वॉयफ्रेंड को देख हैरान रह गई गर्लफ्रेंड
नरेंद्र की गर्लफ्रेंड इंदौर से गोवा जा रही थी और उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे सरप्राइज देने नागपुर से उसके पास आ जाएगा। नरेंद्र ने ये सारा प्लान तब किया जब फ्लाइट टेक-ऑफ होने से पहले यात्री विमान में चढ़ रहे थे। नरेंद्र ने क्रू से इजाजत ली और फिर फ्लाइट में अनाउंसमेंट के जरिये प्रपोज किया। अनाउंसमेंट सुनकर उनकी गर्लफ्रेंड हैरान रह गई और तुरंत उनके पास दौड़ी चली आईं।
देखिये ये वायरल वीडियो
इसके बाद नरेंद्र ने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उन्हें एक गुलाब का फूल भी दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के पास में ही क्रू मेंबर्स हाथ में प्लकार्ड लेकर खड़े हुए हैं जिनपर लिखा है, 'विल यू मैरी मी।' इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद सुरक्षा को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हुए लेकिन अब सब ठीक है।
ये भी पढ़ें: एक तस्वीर ट्वीट कर घिरे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, लोगों ने पूछे सवाल












Click it and Unblock the Notifications