Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हांगकांग में 55 नेताओं की गिरफ्तारी, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा सहित कई देशों ने की निंदा

हांगकांग में 55 नेताओं की गिरफ्तारी, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा सहित कई देशों ने की निंदा

Politicians arrests in Hong Kong: हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के आरोप में हाल ही में 55 नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन नेताओं में ज्यादातर लोग लोकतंत्र समर्थक हैं। इस पूरे मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्रियों ने हांगकांग में 55 राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चीनी अधिकारियों को लोगों के कानूनी अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करने को कहा है।

Hong Kong

एक संयुक्त बयान में मंत्रियों ने कहा, "हम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्री और संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव हांगकांग में 55 राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी चिंतित हैं।''

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल 1 जुलाई को हांगकांग में लागू किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून Sino-British संयुक्त घोषणा का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 'एक देश, दो व्यवस्थाओं' के ढांचे को कमजोर करता है। यह कहते हुए कि कानून ने अधिकारों पर अंकुश लगाया है और हांगकांग के लोगों की स्वतंत्रता, और असंतोष को खत्म करने और राजनीतिक विचारों का विरोध करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा, हम नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हांगकांग और चीनी केंद्रीय अधिकारियों से आह्वान करते हैं कि वो लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करें। यह महत्वपूर्ण है कि सितंबर में स्थगित विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ें।''

रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग पुलिस ने पिछले साल विधायिका के लिए अनाधिकारिक प्राथमिक चुनाव में भाग लेकर नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के आरोप में बुधवार को 55 विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सांसदों और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की यूरोपीय संघ ने आलोचना की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+