Manhattan attack:अमेरिका आने वालों की सघन जांच के ट्रंप ने दिए आदेश

न्यूयॉर्क। मैनहैटन में आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले लोगों के खिलाफ एक्सट्रीम वेटिंग प्रोग्राम यानि सघनता से जांच कार्यक्रम और सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने अमेरिका में आने वाले पर्यटकों की कड़ी जांच का आदेश दिया है। आपको बता दें कि 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद न्यूयॉर्क में पहली बार इस तरह का आतंकी हमला हुआ है, जिसमें इतने लोगों की हत्या कर दी गई है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

donald trump

लोवर मैनहैटन में इस आतंकी हमले को उजबेकिस्तान मूल के नागरिक सेफुलो सैपोव ने अंजाम दिया है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है। जिसने एक भाड़े के ट्रक से मैनहैटन में साइकिल पाथ पर लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। जिसे पुलिस ने पेट में गोली मारकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने देश में आने वाले विदेश पर्यटकों की सघनता से जांच कार्यक्रम को और सख्ती से लागू करने को कहा है, इस बाबत उन्होंने होमलैंड सेक्युरिटी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से सही होना अपनी जगह है लेकिन इस तरह की घटना के लिए हमे राजनीतिक रूप से सही होने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते 120 दिन के प्रतिबंध के बाद रिफ्यूजी को देश में आने देने की अनुमति दी थी, हालांकि 11 देशों को इस सूचि से बाहर रखा गया है, जहां के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लागू है, इसमे अधिकतर मुस्लिम देश है। गौरतलब है कि अमेरिका में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा करते हुए इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की है, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की है।

इसे भी पढ़ें- न्यूयॉर्क: मैनहैटन में एक शख्स ने 'अल्लाह हु अकबर' बोलते हुए ट्रक से कुचल दिया 8 लोगों को, हथियारबंद ड्राइवर को पुलिस ने मारी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+