Virat Kohli के सबसे करीबी साथी ने 18 साल बाद छोड़ा RCB का साथ, IPL से बनाई दूरी? भावुक हुए कोहली!
Virat Kohli Emotional Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार लय में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। टीम के सबसे पुराने और भरोसेमंद सदस्यों में से एक हेड फिजियो इवान स्पीचली ने अपने पद से रिटायरमेंट ले ली है। स्पीचली साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी परिवार का हिस्सा थे। उनके विदाई समारोह के दौरान विराट कोहली सहित टीम के कई सीनियर खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
खत्म हुआ 18 साल का अटूट रिश्ता (Virat Kohli Emotional Video)
आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में इवान स्पीचली को एक भावुक विदाई देते हुए देखा गया। कप्तान रजत पाटीदार ने उन्हें सम्मान के तौर पर एक महंगी सीको प्रोस्पेक्स (Seiko Prospex) घड़ी भेंट की। इस दौरान विराट कोहली काफी भावुक नजर आए। स्पीचली ने अपने विदाई भाषण में कहा कि जब मैं कल होटल पहुंचा, तो मुझे लगा कि मैं अपने घर लौट आया हूं। विराट, बसु और काका के साथ मैंने लंबा वक्त बिताया है। दुनिया का हर पेशेवर कम से कम एक सीजन इस फ्रेंचाइजी के साथ बिताना चाहता है।

कौन हैं इवान स्पीचली?
दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले इवान स्पीचली खेल जगत के एक प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने 1984 में विटवाटर्सरैंड विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। आरसीबी के साथ जुड़ने से पहले और उसके दौरान उनका अनुभव काफी कमाल का रहा है। वे अक्टूबर 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियो नियुक्त किए गए थे। उन्होंने स्प्रिंगबोक रग्बी, दक्षिण अफ्रीकी सॉकर टीम और गौतेंग की पुरुष हॉकी व तैराकी टीमों के साथ भी काम किया है।
आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में भी खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने अब तक 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी का अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उनके घर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications