थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर KKR के स्टार का खास संदेश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु की राजनीति में हाल ही में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज अभिनेता विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम ने विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। इस बड़ी जीत की गूंज खेल जगत में भी सुनाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।
वरुण चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केवल अन्ना लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। तमिल भाषा में अन्ना का अर्थ बड़ा भाई होता है। वरुण पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि वह विजय और रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। ऐसे में अपने पसंदीदा अभिनेता की राजनैतिक सफलता पर उनका यह संदेश फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

विजय के फैन हैं वरुण चक्रवर्ती
चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो विजय की पार्टी टीवीके ने सौ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते हुए प्रभावित करने वाला काम किया है। राज्य में इस समय विजय को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। वरुण चक्रवर्ती का यह पोस्ट न केवल एक प्रशंसक का प्यार दर्शाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि तमिलनाडु की नई राजनैतिक लहर का असर क्रिकेट सितारों पर भी पड़ा है।
टीएमसी की हार
उधर बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ममता खुद अपनी सीट भवानीपुर से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार गईं। बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों के प्रचंड बहुमत से इलेक्शन जीतकर हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है।
हरभजन ने जताई ख़ुशी
हाल ही में आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने ख़ुशी जताई। पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई देते हुए भज्जी ने लिखा कि बंगाल में हमेशा अपार संभावनाएं रही हैं, लेकिन यह कई वर्षों तक पीछे रह गया। अब लोग विकास, तरक्की और बदलाव के लिए तैयार हैं। उम्मीद साफ है, अब समय आ गया है कि बंगाल उठे और चमके।












Click it and Unblock the Notifications