DC vs CSK Preview: दिल्ली लेगी हार का बदला या फिर चेन्नई मारेगी बाजी? क्या DHONI खेलेंगे मैच!
DC vs CSK Preview: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 48वें मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मस्ट विन गेम बन चुका है। फिलहाल, दोनों टीमों के पास 9 मैचों में 8-8 अंक हैं और यहां से एक भी चूक टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
दिल्ली को अपने घर में मिली है तीन हार (DC vs CSK Preview)
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत ने टीम के हौसले बुलंद किए हैं, लेकिन घर (दिल्ली) में टीम का रिकॉर्ड चिंता का विषय है। दिल्ली अपने पिछले तीनों घरेलू मैच हार चुकी है। टीम के लिए सबसे बड़ी राहत ओपनर पथुम निसांका का फॉर्म में लौटना और केएल राहुल का फॉर्म है।

क्या धोनी खेलेंगे मैच?
गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क अपनी लय पकड़ चुके हैं, जो चेन्नई के टॉप ऑर्डर के लिए खतरा बन सकते हैं। हालांकि, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की खराब फॉर्म चिंता बढ़ा रही है, जिन्होंने 9 मैचों में केवल 7 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 10 से ऊपर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खबर अच्छी नहीं है। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वे दिल्ली के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे। धोनी की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व और फिनिशिंग की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ पर होगी।
चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ दर्ज की थी जीत
गायकवाड़ ने पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद नंबर-3 पर उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों पर टीम ने भरोसा जताया है। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक मिली चार जीत में से दो मुंबई के खिलाफ और एक दिल्ली के खिलाफ ही हासिल की है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।
दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी
दोनों टीमों के पास 5-5 मैच बचे हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कम से कम 4 जीत जरूरी हैं। दिल्ली के छोटे मैदान पर टी नटराजन और कुलदीप यादव को रनों की रफ्तार पर लगाम लगानी होगी। सीजन के पिछले मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को चेपॉक में मात दी थी, आज दिल्ली के पास बदला लेने का मौका है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, ट्रिस्टन स्टब्स।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दुबे, नूर अहमद, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications