'यहीं जन्मा, यहीं जिया और यहीं मरूंगा,' बंगाल में TMC की करारी हार पर भावुक हुए संजीव गोयनका, कर दी बड़ी घोषणा

Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में आज एक नया अध्याय लिख दिया गया है। 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुनामी ला दी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मशहूर उद्योगपति और आरपीएसजी (RPSG) ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हर बंगाली का दिल जीत लिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की तरफ से एक भावुक संदेश आया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संजीव गोयनका ने बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहने की घोषणा की। टीएमसी की हार के बाद संजीव गोयनका ने यह पहली प्रतिक्रिया दी है।

sanjiv goenka

गोयनका ने एक्स पर लिखा कि इस अभूतपूर्व परिणाम के साथ बंगाल के लोगों के सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं फिर से जाग उठी हैं। मैं, जो बंगाल में जन्मा हूं, जिसने अपनी पूरी जिंदगी यहीं बिताई है और जो यहीं अंतिम सांस लेगा, इस राज्य और इसके विकास के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखता हूं। मुझे बंगाल का निवासी होने पर गर्व है, और मैं इसके परिवर्तनकारी भविष्य में अपनी छोटी-सी भूमिका निभाते रहने की आशा करता हूं।

ममता बनर्जी के शासन का हुआ अंत

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के वर्चस्व को तोड़ते हुए बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार कर सबको चौंका दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव बंगाल में औद्योगिक विकास और नई कार्य संस्कृति की उम्मीद में आया है। संजीव गोयनका जैसे बड़े उद्योगपति का यह बयान इस बात का संकेत है कि अब बंगाल का कॉर्पोरेट जगत भी नए राज्य के निर्माण के लिए उत्साहित है। लगातार 15 साल शासन के बाद टीएमसी को एक करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

बंगाल में पहले से काम कर रहे संजीव गोयनका

संजीव गोयनका का यह बयान उस समय आया है जब बंगाल एक बड़े बदलाव की दहलीज पार कर गया है। यह बयान न केवल राज्य के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में बंगाल के औद्योगिक विकास के लिए एक सकारात्मक माहौल भी तैयार करता है। संजीव गोयनका की कंपनी CESC पहले से ही बंगाल में बिजली सप्लाई करती है। इसके अलावा प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मोहन बागान के चैयरमैन भी संजीव गोयनका हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+