फोटोग्राफर ने ऐसी जगह फोटो खिंचवाई, जिसे देख लोगों की निकल गई चीख !
एक व्यक्ति को बाली द्वीप की एक चट्टान पर खड़े विमान पर चलते हुए देखा गया। दरअसल, जहां वह चल रहा था ठीक उसके नीचे गहरी खाई थी. फिर क्या हुआ....
बाली,31 मई : कुछ लोगों को ऊंचाईयों पर जाना चुटकियों का खेल होता है, वहीं, कई ऐसे भी हैं, जो ऊंचाई को देख सहम जाते हैं। लेकिन बाली का एक फोटोग्राफर ऐसा है, जिसने ऐसी जगह जाकर वीडियो बनाई जो वाकई में खतरनाक है। ऐसी हरकत करना पागलपन है, सच में ! अगर आप हैरतअंगेज कारनामे वाले वीडियो से डरते हैं, तो कृपया इसे न देखें। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के पेज पर एक लुभावनी के साथ-साथ डरावनी वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में, इंडोनेशिया के बाली में एक फोटोग्राफर को पहाड़ी की चोटी पर खड़े विमान के पंख पर चलते हुए देखा जा सकता है। यह विमान एक चट्टान पर लटका हुआ है।

विमान का पंख पहाड़ी से आगे की ओर निकला हुआ है। यह जाबांज व्यक्ति पंख पर चलते हुए अंतिम छोर तक पहुंच जाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों की चीख तक निकल गई। क्योंकि, जहां पर व्यक्ति खड़ा है उसके नीचे गहरी खाई है और आगे विशाल समुद्र है।
EarthPix का यह वीडियो पोस्ट बता रहा है कि बाली द्वीप पर सैलानी इतनी भारी संख्या में क्यों आते हैं। लुभावने वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विमान चट्टान के पास खड़ा है और एक व्यक्ति समुद्र के सामने हवा में लटके विमान के पंख पर बड़े आराम से चहल कदमी कर रहा है। इस वीडियो रील के साथ कैप्शन में उस व्यक्ति की पहचान बाली के एक फोटोग्राफर कोमिंग दरमावन ("@koming.darmawan) के रूप में हुई है।
वीडियो कैप्शन के अनुसार, क्लिप को उलुवातु बडुंग रिजेंसी में न्यांग-न्यांग समुद्र तट के पास शूट किया गया था। जानकारी के मुताबिक समुद्र के किनारे की चट्टान पर रखे बोइंग विमान को एक पर्यटन के इस्तमेाल में लाया जाएगा। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, "@koming.darmawan इस Retired बोइंग विमान की खोज कर रहा है....
ये भी पढ़ें : अमेरिका की इस रणनीति को कैसे चुनौती दे रहा चीन और भारत है किस ओर












Click it and Unblock the Notifications