VIDEO: महंगी गाड़ी से शख्स ने सड़क पर फेंक दिया कचरा, महिला बाइकर ने सिखाया मजेदार सबक

सड़क पर कचरा फेंकते शख्स को डांट लगाने वाला अनुष्का शर्मा का वीडियो तो हर किसी ने देखा होगा। कैसे अनुष्का ने कचरा फेंकने पर एक शख्स की खूब अच्छे से क्लास लगाई थी। सड़क पर कचरा फेंकना मना है, लेकिन बावजूद इसके लोग इस हरकत से बाज नहीं आते।

बीजिंग। सड़क पर कचरा फेंकते शख्स को डांट लगाने वाला अनुष्का शर्मा का वीडियो तो हर किसी ने देखा होगा। कैसे अनुष्का ने कचरा फेंकने पर एक शख्स की खूब अच्छे से क्लास लगाई थी। सड़क पर कचरा फेंकना मना है, लेकिन बावजूद इसके लोग इस हरकत से बाज नहीं आते। ऐसे में जब एक शख्स अपनी महंगी गाड़ी से सड़क पर कचरा फेंकता दिखा, तो एक महिला ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगी भर नहीं भूलेगा। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है-

Viral

चीन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी महंगी गाड़ी से कूड़ा सड़क पर फेंकता दिख रहा है। वीडियो में दिखता है कि गाड़ी रेड लाइट पर रुकी हुई है। तभी उसमें बैठा शख्स एक पेपर बैग सड़क पर फेंक देता है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही एक बाइक कार के बगल में आकर रुकती है। बाइक चला रही महिला सड़क पर से कूड़ा उठाती है और उसे वापस गाड़ी में फेंक देती है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: नाक-कान से बह रहा था खून, देखिए फ्लाइट के अंदर कैसा था दहशत का मंजर

कूड़ा वापस गाड़ी में फेंकने पर गाड़ी में बैठा शख्स आग-बबूला हो जाता है। वो पहले तो गाड़ी में से ही उसे सुनाने लगता है इसके बाद गाड़ी से बाहर निकल आता है, लेकिन तब तक महिला अपनी बाइक स्टार्ट कर निकल जाती है। सीजीटीएन ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसपर कमेंट में लोग महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने महिला द्वारा दिए गए जवाब को एकदम सही बताया। आप भी देखिए ये वीडियो-

ये भी पढ़ें: VIDEO: बाइक सवार पर गिरा लोहे का फ्रेम, मरते-मरते बचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+