VIDEO: बाइक सवार पर गिरा लोहे का फ्रेम, मरते-मरते बचा
बेंगलुरू में एक एक्सीडेंट का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। एक बाइकसवार सड़क से गुजर रहा था जब एक बिल्डिंग से लोहे का फ्रेम उसके ऊपर गिर गया। लोहे का फ्रेम ठीक बाइकसवार के ऊपर गिरा और वो वहीं गिर पड़ा। सड़क पर मौजूद लोगों ने युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया।
नई दिल्ली। बेंगलुरू में एक एक्सीडेंट का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। एक बाइकसवार सड़क से गुजर रहा था जब एक बिल्डिंग से लोहे का फ्रेम उसके ऊपर गिर गया। लोहे का फ्रेम ठीक बाइकसवार के ऊपर गिरा और वो वहीं गिर पड़ा। सड़क पर मौजूद लोगों ने युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बेंगलुरू के संकलपेट क्षेत्र में एक बाइकसवार के ऊपर लोहे का फ्रेम गिर गया। बाइकसवार चंदन अपनी बाइक से गुजर रहा था जब एक निर्माणधीन बिल्डिंग से लोहे का फ्रेम उसके ऊपर गिर गया। लोहे का फ्रेम बिल्डिंग के चौथे माले से चंदन के सिर पर गिरा। फ्रेम गिरते ही चंदन की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वो तुरंत सड़क पर गिर गया।
ये भी पढ़ें: VIDEO: नाक-कान से बह रहा था खून, देखिए फ्लाइट के अंदर कैसा था दहशत का मंजर
सड़क पर मौजूद लोग चंदन को फौरन अस्पताल लेकर गए। खबर के अनुसार चंदन की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं पुलिस ने निर्माणधीन बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये घटना 31 अगस्त सुबह 10:15 बजे की बताई जा रही है। लगभग 20 दिन पुरानी इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते का खाना छीनने के लिए भूखे बंदर ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, फिर मजे से की दावत












Click it and Unblock the Notifications