एक्स वाइफ को चिढ़ाने के लिए न्यू वाइफ का 42 फुट का पोस्टर टांग दिया चौराहे पर
नई दिल्ली। अमेरिका के वेस्टर्न हेमिस्फेयर में एक अजीब सी घटना सामने आई। यूं तो शादीशुदा जिंदगी से तलाक के बाद कम ही पति पत्नी एक दूसरे के सुख दुख से मतलब रखते हैं। बल्कि कई तो दोबारा बातचीत भी नहीं करते। लेकिन यहां एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को चिढ़ाने के लिए जो हरकत की वो बेहद अजीब थी। शख्स और उसकी पत्नी के बीच 14 सप्ताह तक तलाक का केस चला था। इसके बाद तलाक मिलने पर उसने जो किया वो अनोखा था। इतनी अजीब हरकत शायद ही कोई करने के बारे में सोचे।

पत्नी को चिढ़ाने के लिए किया कुछ ऐसा
रियल स्टेट कारोबारी हैरी मैकलोव ने तलाक के बाद गुरुवार को दूसरी शादी की है। इसके बाद अपनी पूर्व पत्नी को चिढ़ाने के लिए अपनी मौजूदा पत्नी पैट्रिसिया की 42 फुट ऊंची तस्वीर लगवाई है। यह तस्वीर हॉलीवुड साइन बोर्ड से मात्र 3 फुट छोटी है। इतना ही नहीं बल्कि हैरी ने अपनी भी एक तस्वीर पिछले हफ्ते वेस्टर्न हेमिस्फेयर की सबसे ऊंची रेजिडेंशियल बिल्डिंग में 'प्यार के दावे' पर लगवाई है।
ये तस्वीर 432 पार्क एवेन्यू में लगी है।

पूर्व पत्नी के अपार्टमेंट के नजदीक लगाई तस्वीर
हैरी की पूर्व पत्नी लिंडा के पास पार्क एवेन्यू बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदने का कांट्रेक्ट है। जिसे हैरी ने खुद की और नई पत्नी की तस्वीर से ढंक दिया है। इस घटना के इलाके के लोग चौंके हुए हैं कि भला कोई अपनी पत्नी से इतनी नफरत कैसे कर सकता है कि उसे नीचा दिखाने और चिढ़ाने के लिए सारे शहर के सामने इस स्तर की हरकत कर दे।

50 साल साथ रहने के बाद हुआ हैरी और लिंडा का तलाक
इस घटना में पति के भीतर पत्नी के लिए खूब नफरत दिखाई पड़ती है लेकिन चौंकने वाली बात ये हैं कि दोनों ने शादी के 50 साल साथ बिताने के बाद तलाक लिया है। और इसके बाद पति हैरी ने तुरंत नई शादी भी रचा ली।
यह भी पढ़ें- मशहूर अमेरिकी सिंगर आर केली को जाना पड़ा जेल, पूर्व पत्नी को नहीं दिया बच्चे की परवरिश का खर्च












Click it and Unblock the Notifications