मशहूर अमेरिकी सिंगर आर केली को जाना पड़ा जेल, पूर्व पत्नी को नहीं दिया बच्चे की परवरिश का खर्च

वॉशिंगटन। यौन शोषण के आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के फेमस सिंगर आर केली को उनको पूर्व पत्नी ने जेल में डलवा दिया है। आर केली पर उनकी पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया है कि वो अपने बच्चे की परवरिश का खर्च के लिए 1,61,000 डॉलर का भुगतान करने में विफल रहे हैं। जिसके बाद उनको जेल की हवा खानी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केली को बुधवार शाम जेल में डाल दिया गया है।

American Singer R Kelly Jail After Failing to Make Child Support Payment to ex-wife

प्रचारक डारेल जॉनसन ने यहां रिचर्ड जे. डेली सेंटर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केली को बुधवार को जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी तब केली जेल से बाहर आ सकते हैं। कोस्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार केली ने अपनी पूर्व पत्नी को 6 फरवरी तक अपने बच्चे के लिए बाल सहायता के रूप में 1,69,000 का भुगतान करना था जिसमें वो असफल रहे।

यह भी पढ़ें- महज 21 साल में दुनिया की सबसे युवा अरबपति बनीं काइली, जानिए क्‍या करती हैं और कितनी है प्रॉपर्टी

केली को 8 जनवरी 2009 को हर महीने 20,833 डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। बाल सहायता की राशि नहीं मिलने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट ने अदालत के अवमानना के मामले से बचने के लिए जज ने बुधवार को केली को 1,61,663 का भुगतान करने का आदेश दिया। अब जब केली अदालत की ओर से निर्धारित इस राशि का भुगतान करेंगे जब जेल से उनकी रिहाई होगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की पहली महिला फाइटर पायलट के साथ ऑफिसर्स ने किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+