USA: जेल भेजने की सजा सुनाने पर भड़क गया दोषी, कोर्ट में घुसकर महिला जज को बुरी तरह पीटा

अमेरिका में लास वेगास की एक अदालत में सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने महिला जज पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला जज को बचाने की कोशिश में एक मार्शल घायल हो गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आरोपी को अचानक से टेबल से ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला करते देखा जा सकता है। इस दौरान आरोपी ने महिला जज को बुरी तरह पीटा। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग महिला जज को बचा नहीं पाए।

usa judge beaten by defendan

रिपोर्ट के मुताबिक 30 वर्षीय डेओबरा रेड्डन नाम के शख्स पर तीन बार बैटरी चोरी करने का आरोप था। वह क्लार्क काउंटी जिला न्यायालय के न्यायाधीश मैरी के होल्थस की अदालत में पेश हुआ था। जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।

इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू किया और फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना कोर्ट में लगे कैमरे में कैद हो गई।

घटना के वक्त आरोपी हिरासत में नहीं था। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने महिला जज की कुर्सी पर छलांग लगाई और महिला जज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट के मार्शल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला जज को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी इतना उग्र था कि उसने फिर भी महिला जज को पीटना जारी रखा। कुछ देर हाथापाई के बाद आरोपी को काबू किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में महिला जज को गंभीर चोट लगी है। वहीं जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया। महिला जज की पिटाई करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Iran: कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए हुए हमलों पर भड़का ईरान, इन दो देशों को बताया जिम्मेदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+