Iran: कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए हुए हमलों पर भड़का ईरान, इन दो देशों को बताया जिम्मेदार

ईरान में बुधवार को जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए दो धमाकों में लगभग लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ये ईरान की धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

देश में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरने वालों संख्या पहले 103 बताई गई थी जो अब कम होकर 95 हो गई है क्योंकि कुछ नाम दो बार गिन लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इन धमाकों में 211 लोग घायल हुए हैं।

khamenei-said-enemies-will-get-strong-reply

करमान के डिप्टी गवर्नर ने इन विस्फोटों को आतंकी हमला करार दिया है। इन धमाकों की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी ने कहा है कि हमला इजराइल और अमेरिका के एजेंट्स ने किया है।

यह हमला 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान पर हुआ सबसे घातक हमला है। कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर दो बैग में बम थे, जिनमें ब्लास्ट हुआ। इसे रिमोट कंट्रोल की मदद से डिटोनेट करने की बात कही जा रही है।

पहला धमाका सुलेमानी के मकबरे से 700 मीटर दूर हुआ। दूसरा धमाका, सिक्योरिटी चेक पोस्ट के करीब हुआ। दूसरा विस्फोट पहले विस्फोट के लगभग 20 मिनट बाद हुआ, जो अक्सर आतंकवादियों द्वारा प्रारंभिक हमले के बाद नागरिकों और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं दोनों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है।

दरअसल, बुधवार को कासिम सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी थी। सुलेमानी को 2020 में अमेरिका और इजराइल ने बगदाद में एक मिसाइल अटैक में मार गिराया था। सुलेमानी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फॉरेन ऑपरेशन ब्रांच कुद्स फोर्स के कमांडर थे। वह ईरान के खुफिया मिशनों से जुड़े हुए थे।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इन धमाकों की कठोर प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने एक बयान में कहा, "क्रूर अपराधियों को पता होना चाहिए कि अब उनसे सख्ती से निपटा जाएगा और निस्संदेह कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।"

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमले को क्रूर और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा- इस हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें सजा मिलेगी। ईरान के दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इस तरह के हमलों से हमें नहीं तोड़ा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+