केन्या ने ममता कुलकर्णी के ड्रग स्मलगर पति विक्की गोस्वामी को किया अमेरिका के हवाले
ममता कुलकर्णी के ड्रग स्मलगर पति विक्की गोस्वामी को केन्या पुलिस ने साल 2014 में गिरफ्तार किया था लेकिन अब उसे अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया है।
केन्या। एक बार फिर से अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अपने तथाकथित पति अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के सरगना विक्की गोस्वामी की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि केन्या ने विजय गिरी उर्फ विकी गोस्वामी को अमेरिका के हवाले कर दिया है।
केन्या ने विक्की गोस्वामी को किया अमेरिका के हवाले
आपको बता दें कि विक्की को केन्या पुलिस ने साल 2014 में गिरफ्तार किया था लेकिन अब विक्की को अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया है। विक्की के साथ तीन और लोगों को यूस के हवाले किया गया है, जो कि विक्की के साथी थे, इनमें से एक पाकिस्तान का रहने वाला है, जिसका नाम गुलाम हुसान है जबकि बाकी के दो लोग केन्या के ही निवासी हैं।
मालूम हो कि साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी (DEA) ने साझा स्टिंग ऑप्रेशन करके ड्रग माफिया विक्की को अरेस्ट किया था। हालांकि बाद में उसकी बेल हो गई थी, उसे इस शर्त पर जमानत मिली थी कि जब तक अदालत का फैसला नहीं जाता, तब तक वह देश से बाहर नहीं जा सकता है।
मादक अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से विक्की का संबंध
विक्की की चर्चा इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि उसे नंबे के दशक की सबसे चर्चित मादक अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का पति बताया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान ममता और विक्की दोनों ने पति-पत्नी होने से इंकार किया लेकिन अचानक रूपहले पर्दे से गायब होकर योगिनी बनने वाली ममता के बारे में यही खबर है कि वो काफी लंबे वक्त से विक्की के साथ एक ही घर में रह रही थीं।
शादी-शुदा या लिवइन पार्टनर
अब वो शादी-शुदा थे या लिवइन पार्टनर ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि ममता कुलकर्णी को वापस सुर्खियों में लाने वाला विक्की गोस्वामी ही है, पुलिस को तो ये भी शक है कि ममता भी विक्की के काले कारनामों में बराबर की हिस्सेेदार हैं, फिलहाल अभी उसे ममता के खिलाफ कोई सबूत हासिल नहीं हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications