ममता कुलकर्णी ने कहा..विक्की से केवल आध्यात्मिक रिश्ता फिजिकल नहीं..
मोम्बासा/नई दिल्ली। 2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट केस के आरोपों में फंसी पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एबीपी न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को गलत बताया है।
यहां तक कि उन्होंने अपने और विक्की गोस्वामी के रिश्तों पर कहा कि मेरे और विक्की के रिलेशन फिजिकल नहीं बल्कि आध्यात्मिक हैं, वो ड्रग्स नहीं बेचता है और अगर वो ऐसा करता तो मैं ही उसे मार डालती।
मेरे अकाउंट में मात्र 25 लाख रूपये
मेरे ऊपर 2000 करोड़ रूपये के ड्रग्स बेचने का आरोप लगा है लेकिन अगर आप मेरा बैंक अकाउंट चेक करेंगे तो पायेंगे कि मेरे अकाउंट में मात्र 25 लाख रूपये ही हैं। मैं कभी अमेरिका-दुबई नहीं गई तो भला मैं ड्रग्स कैसे बेच सकती हूं। मैंनें 16 साल तक तप किया है और तब जाकर मेरी आत्मा शुद्ध हुई है और लोग एक शुद्द आत्मा पर आरोप लगा रहे हैं।
मां की इच्छा के कारण फिल्मों में आयी थी
मैं एक ब्राहम्ण कुल की लड़की हूं, मां की इच्छा के कारण फिल्मों में आयी थी। मैं सुंदर थी इसलिए काम मिलता गया। मैं आज भूल चुकी हूं कि मैं एक अभिनेत्री थी और लोग मुझे पसंद करते हैं। मैं भटक ना जाऊं इसलिए मुंबई से दूर हूं लेकिन अगर मेरा ईश्वर चाहेगा तो मैं जरूर एक दिन मुंबई जाऊंगी।
2 हजार करोड़ की ड्रग्स बेचने वाले समूह मेंं ममता कुलकर्णी का नाम
आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि राज्य के सोलापुर के जिस फार्मा कंपनी से 2 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी उस कंपनी में ममता कुलकर्णी को डायरेक्टर बनाने की कोशिश चल रही थी।
खबर यह भी है कि ममता कुलकर्णी और उनके पति कम लिव इन पार्टनर विक्की गोस्वामी को ड्रग्स तस्करी मामले में पूछताछ के लिए अफ्रीकी देश केन्या में हिरासत में लिया गया था। हालांकि विक्की गोस्वामी ने इस बात से इंकार कर दिया है कि ममता उसकी पत्नी है।













Click it and Unblock the Notifications