अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की माशूका थीं ममता कुलकर्णी?
बैंगलुरू। एक बार फिर से नंबे के दशक की खूबसूरत, ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सुर्खियों में हैं। वजह है उनका ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से संबंध, कहा जा रहा है कि ममता और विक्की ने शादी कर ली थी और दोनों केन्या में काफी वक्त से साथ-साथ रह रहे थे।

मालूम हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि राज्य के सोलापुर के जिस फार्मा कंपनी से 2 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी उस कंपनी में ममता कुलकर्णी को डायरेक्टर बनाने की कोशिश चल रही थी। खबर यह भी है कि ममता कुलकर्णी और उनके पति कम लिव इन पार्टनर विक्की गोस्वामी को ड्रग्स तस्करी मामले में पूछताछ के लिए अफ्रीकी देश केन्या में हिरासत में लिया गया है। हालांकि विक्की गोस्वामी ने इस बात से इंकार कर दिया है कि ममता उसकी पत्नी है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की माशूका थीं ममता कुलकर्णी?
ममता की फिल्मों में एंट्री ही अंडरवर्ल्ड के कारण हुई
अब क्या सच है और क्या गलत..ये तो जांच का विषय है लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब ममता कुलकर्णी का नाम इस तरह से किसी गैंगस्टर या ड्रग्स माफिया से जुड़ा है।
ममता और छोटा राजन का अफेयर था
ममता को तो कहा ही जाता है कि उनकी फिल्मों में एंट्री ही अंडरवर्ल्ड के कारण हुई थी। अगर पुलिस के पुराने दस्तावेजों को तलाशें तो पायेंगे कि अस्सी के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का काफी खौफ था। उसके एक फोन पर लोगों को फिल्मों में रखा और निकाला जाता था।
फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था
ममला कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे।
छोटा राजन एक मुजरिम था
लेकिन पुलिस की फाइलों में छोटा राजन एक मुजरिम था जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार शिकंजा कसा था। अपनी जान बचाने के चक्कर में छोटा राजन को देश से बाहर बच कर रहना पड़ता था जिसकी वजह से उसका और ममता का साथ छूट गया।
ममता को बनना था फेमस स्टार
कुछ फिल्मी मैंगजीनों की मानें तो ममता कुलकर्णी को फिल्मों में एंट्री तो अंडरवर्ल्ड के संबंधों के कारण मिली लेकिन कैमरे के सामने ममता ने जो कुछ भी किया वो अपने दम और टैलेंट के कारण किया। वो बेइंतहा खूबसूरत थीं इसमें किसी को शक नहीं लेकिन उन्होंने बोल्डनेस के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
अच्छे सितारों संग काम करने के लिए परेशान
जिसकी वजह से ममता को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स (सलमान, आमिर, शाहरूख, अक्षय कुमार) संग काम करने का मौका मिला, उनके करीबियों के मुताबिक ममता खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल करना चाहती थीं इसी वजह से वो उस समय अच्छे सितारों संग काम करने के लिए परेशान रहा करती थीं।
फिल्म 'चाइना गेट' पर हुआ था बवाल
ममता और राजन के रिश्तों की बात तब सामने आयी जब साल 1998 में फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म 'चाइना गेट' के लिए ममता कुलकर्णी को चुना। लेकिन ममता के अपरिपक्क बिहेवियर की वजह से संतोषी ने उन्हें आधी फिल्म के बाद निकाल दिया। ये बात उस समय छोटा राजन को नागवार गुजरी और उसने इस बात के लिए राजकुमार संतोषी को धमकी भी दे डाली थी, जिसके बाद संतोषी ने ममता को वापस फिल्म में शामिल करके फिल्म पूरी की।
छोटा राजन ने दी थी राजकुमार संतोषी को धमकी
उस समय के इस हॉट टॉपिक में संतोषी ने ऑन कैमरा तो कभी कुछ नहीं कहा लेकिन उन्हें और छोटा राजन को लेकर काफी गॉसिप मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि इन सब बातों का असर फिल्म पर पड़ा और करोड़ों की लागत वाली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और इसके साथ ही ममता का फिल्मी करियर भी खत्म हो गया।
फिल्म 'कभी तुम कभी हम'
उनकी अंतिम रिलीज फिल्म साल 2002 में आयी फिल्म 'कभी तुम कभी हम' थी लेकिन इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से, फिल्मों से और सुर्खियों से दूर हो गईं और करीब 12 साल बाद वो लाइमलाइट में तब आयीं जब उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा।
ममता बन गयीं संन्यासिनी
इस खबर के बाद ममता की एक तस्वीर ने लोगों को बुरी तरह से चौंका दिया जिसमें हिंदी फिल्मों की ग्लैमरस गुड़िया भगवा वस्त्र पहनें संन्यासिनी के रूप में नजर आ रही थी। गौरतलब है कि विक्की कभी छोटा राजन के काफी करीब हुआ करता था लेकिन आज राजन को विक्की फूटी आंख नहीं सुहाता क्योंकि उसकी तथाकथित बीवी कभी उसकी माशूका थी।
दाऊद इब्राहिम के कारण हुई गिरफ्तारी
ममता ने इसी दौरान अपनी एक किताब भी रिलीज की, जिसमें उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड की चका-चौंध से निकलकर आध्यात्म की ओर बढ़ चुकी है। लोग ममता पर भरोसा करते ..इससे पहले ही 40 साल की इस अदाकारा का ड्रग्स रैकेट में शामिल होने की खबर ने सनसनी फैला दी।
ममता का भंड़ा फोड़ करने के पीछे दाऊद इब्राहिम
खबर तो ये भी है कि विक्की गोस्वामी और ममता का भंड़ा फोड़ करने के पीछे दाऊद इब्राहिम हैं जिसने छोटा राजन से बदला लेने के लिए ऐसा किया है।। अब आगे क्या होता है..ये तो जांच के बाद पता चलेगा ..देखते हैं कि.. भोली-भाली लड़की के ...राज वाली खिड़की खुलती है कि नहीं।
-
Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications