Mali Terrorist Attack: माली में कत्लेआम! रक्षा मंत्री समेत पूरे परिवार को बम से उड़ाया, दहल उठा पूरा देश

Mali Defense Minister Assassinated: अफ्रीकी देश माली से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी बमाको के पास स्थित किता शहर में रक्षा मंत्री सादियो कामारा के घर पर एक भीषण आतंकी हमला हुआ। शनिवार को हुए इस कार बम धमाके में न केवल रक्षा मंत्री, बल्कि उनकी पत्नी और उनके दो मासूम पोते-पोतियों की भी जान चली गई।

इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब माली की सेना और विद्रोही गुटों के बीच सत्ता और जमीन को लेकर जंग चरम पर है।

Mali Terrorist Attack

Mali Terrorist Attack: विद्रोही गुटों का घातक गठबंधन

इस हमले की जिम्मेदारी तुआरेग विद्रोहियों (FLA) और अल-कायदा से जुड़े संगठन 'जेएनआईएम' (JNIM) ने मिलकर ली है। इन गुटों ने हाथ मिलाकर सरकार और सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रक्षा मंत्री की हत्या के बाद किदाल, गाओ और सेवेरे जैसे इलाकों में हिंसा और ज्यादा भड़क गई है। जानकारों का कहना है कि इन गुटों का मकसद छोटे शहरों पर राज करना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमलों के जरिए सेना का मनोबल तोड़ना और बड़े प्रतीकात्मक शहरों पर कब्जा करना है।

सत्ता के लिए वर्षों से जारी खूनी संघर्ष

माली पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से हिंसा की आग में जल रहा है। साल 2020 में सेना द्वारा तख्तापलट करने के बाद से हालात और भी खराब हो गए हैं। शनिवार को हुआ यह हमला 2020 के बाद का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। यहाँ कई आतंकी गुट सक्रिय हैं जो सेना को चुनौती दे रहे हैं। विद्रोही गुटों का मुख्य लक्ष्य किदाल जैसे महत्वपूर्ण शहरों पर अपना नियंत्रण स्थापित करना है, जिसे वे अपनी शक्ति का प्रतीक मानते हैं।

ये भी पढ़ें: Mali Terrorist Attack: आतंकी हमले से दलहा माली! हवाई अड्डे पर अंधाधुंध फायरिंग, कांप उठे लोग

पड़ोसी देशों तक फैला आतंक का जाल

माली की सुरक्षा स्थिति का असर उसके पड़ोसी देशों नाइजर और बुर्किना फासो पर भी पड़ रहा है। ये तीनों देश अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे कट्टरपंथी संगठनों से लड़ रहे हैं। हाल के दिनों में इन इलाकों में हमलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। माली सरकार ने दावा किया है कि हालात काबू में हैं, लेकिन सड़कों पर लगी पाबंदियां और सैन्य घेराबंदी कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र की चिंता और कड़ी निंदा

इस भीषण हिंसा और रक्षा मंत्री की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गहरी चिंता जताई है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया है। उनके प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि माली में आम लोगों और जरूरी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने माली सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने और शांति बहाली के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+