Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन से US कंपनियों को वापस लाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में लाया गया कानून

वाशिंगटन। कोरोनावायरस महामारी से अमेरिका में अब तक मारे गए 90,000 से अधिक लोगों की मौत के मद्देनजर मंगलवार को एक प्रभावशाली अमेरिकी लॉमेकर ने चीन से अमेरिकी विनिर्माण इकाइयों को वापसी को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेंस में एक कानून पेश किया है।

us

कांग्रेसी मार्क ग्रीन द्वारा पेश किए गए 'द ब्रिंग अमेरिकन कंपनी होम एक्ट' में विनिर्माण कंपनियों की अमेरिका वापसी का स्थानांतरण लागत का 100 फीसदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीनी आयात पर लगाए गए शुल्क को कवर करने की बात कही गई है।

us

अमेरिकी सांसद ग्रीन ने कहा कि अमेरिका अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए निवेश को आकर्षित करना आवश्यक है, लेकिन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपनी मिट्टी में वापसी के लिए स्थानांतरण लागत का भार उठा पाना सबसे बड़ी समस्या है। ग्रीन ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के समय कई कंपनियों के लिए यह कदम बहुत महंगा और बहुत जोखिम भरा हो सकता है।

us

उन्होंने आगे कहा कि चीन ने स्पष्ट किया है कि वह एक विश्वसनीय साझीदार नहीं है। अमेरिका को फिर से विकसित करने और चीन पर अमेरिका की निर्भरता को कम करने के लिए अवसर के द्वार खोलने जरूरी है और उन्हें अमेरिकी कंपनियों को अपने देश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

us

लॉमेकर ग्रीन ने 'द ब्रिंग अमेरिकन कंपनी होम एक्ट' के अलावा 'सिक्योर ऑर सिस्टम अगेंस्ट चाइनाज टैक्टिक्स एक्ट' भी कांग्रेस मे पेश किया है, जो महामारी के दौरान चीन के रणनीतिक अधिग्रहण को रोकती है और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण संवेदनशील कंपनियों की वापसी के लिए प्रोत्साहन की वकालत करती है।

us

कांग्रेसमेन रॉन राइट और मार्क वेसी ने भी चीन की जासूसी और आईपी चोरी से सुरक्षा के लिए अमेरिकी परिवहन के महत्वपूर्ण आधारभूत सरंचना के लिए द्विदलीय हवाई अड्डे के आधारभूत संरचना संसाधन (AIR) सुरक्षा कानून पेश किया है। यह कानून संघीय हवाई अड्डे के सुधार निधियों का उपयोग उन कंपनियों से यात्री बोर्डिंग ब्रिजेज खरीदने के लिए किया जाता है, जिन्होंने आईपी अधिकारों का उल्लंघन किया है और जिनसे संयुक्त राज्य की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

us

राइट ने कहा कि महामारी के पहले दिन से कम्युनिस्ट चीन ने COVID-19 पर प्रतिक्रिया देने में लापरवाह रहा है। यही नहीं, चीन बाकी वैश्विक समुदाय के लिए बीमारी की गंभीरता को साझा करने में भी विफल रहा, जिससे हजारों अमेरिकियों की मृत्यु हो गई। राइट ने जोड़ते हुए कहा, हम उन्हें अपने सबसे महत्वपूर्ण प्रणालियों को घुसने देने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।

us

इस बीच, हाउस चाइना टास्क फोर्स के सदस्य कांग्रेसी जिम बैंक्स और कांग्रेसी डैन क्रैंशव और लांस गुडेन ने माइक पोम्पेओ और स्टीवन मेनुचिन को एक पत्र भेजकर उनसे आग्रह किया है कि वे सात सीपीसी अधिकारियों पर सकल मानव अधिकारों के दुरुपयोग, लापरवाही और शत्रुतापूर्ण व्यवहार के लिए मैग्निट्स्की प्रतिबंध लगाए, जिन्होंने COVID-19 महामारी की गंभीरता को बहुत बढ़ा दिया।

us

उल्लेखनीय है जॉन्स होपिंग यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरी दुनिया में अब तक कोरोनावायरस महामारी से 48 लाख से अधिक संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिका सबसे प्रभावित राष्ट्रों में से एक है, जहां अब तक 90 हजार से अधिक मौत और 15 लाख से अधिक Covid​​-19 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+