जर्मनी की तीनों लक्जरी कारों पर अब होगा भारतीयों कब्जा! कौन बनेगा मर्सिडीज बेंज का नया एमडी?
नई दिल्ली, 27 अगस्त। भारतीयों ने एक नहीं कई बार विदेशों में अपना लोहा मनवाया है। दुनिया की टॉप कंपनियों को आगे बढ़ाने में भारतीयों का अहम रोल रहा है। हाल ही में जर्मनी में लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्जिडीज बेंज के प्रमुख पद के लिए भारतीय को चुना गया है। यही नहीं जर्मनी में इससे पहले दो अन्य लक्जरी कार कंपनियों बीएमडब्ल्यू, ऑडी के शीर्ष पदों पर भारतीयों का कब्जा है।

Mercedes Benz के नए सेल्स और मार्केटिंग हेड
संतोष अय्यर मर्सिडीज बेंज में मार्टिन श्वेंक की जगह लेंगे। अगले साल एक जनवरी को अय्यर इस लक्जरी कार कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग हेड जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि मार्टिन श्वेंक को अब कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भूमिका सौंपने जा रही है। न्यूज प्लेफार्म टाइम्स एक खबर के मुताबिक, सेल्स और मार्केटिंग हेड के रूप में अय्यर ने पिछले सात वर्षों से लगातार कंपनी को टॉप पर रखा है। मर्सिडीज बेंज ने वित्त वर्ष 2022 में 12,071 कारों की बिक्री की। जबकि दौरान बीएमडब्ल्यू ने 8771 कारों और ऑडी ने करीब 3500 कार सेल करने का कारोबार किया।

Audi और BMW पर भारतीय कब्जा
विक्रम पावाह बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ हैं। वहीं ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों हैं। संतोष अय्यर के मर्सिडीज बेंज में कार्यभार संभालने के बाद तीनों जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज के शीर्ष पदों पर भारतीयों का कब्जा हो जाएगा।

एड जॉब से शुरुआत
संतोष अय्यर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ एक क्लासिफाइड जॉब एडवर्टाइजमेंट से शुरू की थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में इसका जिक्र किया था। अय्यर ने कहा था, 'एवरी इंडिया लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव की पोस्ट के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का एड आया था। मैं सीधा उनके ऑफिस चला गया। मैं यह भी नहीं जानता ता कि इंटरव्यू कैसे दिया जाता है। मेरे मेंटर ने मुझे बताया कि मैंने वह दौर तो पास कर लिया है, लेकिन अगले दौर के लिए एक टाई पहनना बेहतर होगा।'

नेपाल में प्रोफेशनल लाइफ
संतोष अय्यर नेपाल में एक कैपिटल इक्विपमेंट डिवीजन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिसके बाद वो यामाहा में गए। अय्यर ने साल 2004 में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने पहली जॉब इस क्षेत्र में टोयोटा किर्लोस्कर मोटरके साथ शुरू किया। साल 2008 में फोर्ड मोटर इंडिया ज्वाइन की। टाइम्स के साथ बातचीत में अय्यर ने कहा, 'जब मैं भारत वापस आया, तो मेरे पास नौकरी नहीं थी। मेरे पास कई ब्रांड्स के ऑफर थे, जिनका मैंने नेपाल में प्रतिनिधित्व किया था। यामाहा निश्चित रूप से उनमें से एक था।"

टॉप जर्मन कार कंपनियों के शीर्ष पदों पर भारतीय
दिग्गज लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज के शीर्ष पद पर संतोष अय्यर का प्रमोशन होते ही ही तीनों जर्मन लक्जरी कार कंपनियों पर भारतीय प्रोफेशनल्स का कब्जा हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले मर्सिडीज बेंज- इंडिया के लिए संतोष अय्यर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे बेंज में पहले ग्राहक सेवा और कॉर्पोरेट मामलों के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications