Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नियम-कानूनों से ऊपर होंगे किंग चार्ल्स-3, ना पासपोर्ट की होगी जरूरत, ना चाहिए होगा ड्राइव के लिए लाइसेंस

लंदन, 09 सिंतबर: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार को मृत्यु के बाद किंग चार्ल्स III यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देशों के के नए शासक होंगे। उनके राजा बनते ही उन्हें कुछ असामान्य अधिकार मिल गई है। जिसमें बिना पासपोर्ट के यात्रा करना, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना जैसे अधिकार मिलेंगे। इसके अलावा वो ब्रिटेन के राजा का जन्मदिन साल में दो बार मनाए जाने की परंपरा भी शुरू कर सकते हैं।

पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी

पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी

ब्रिटेन ने नए किंग बनते ही चार्ल्स III बिना पासपोर्ट के दुनिया में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। दूसरे शाही परिवारों के सदस्यों की तरह उन्हें पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि पासपोर्ट ही राजा के नाम पर जारी किया जाता है। आसान शब्दों में समझे तो किसी भी देश के प्रमुख के नाम पर पासपोर्ट को जारी किया जाता है। चूंकि चार्ल्स खुद राष्ट्र के प्रमुख हैं तो उन्हें कैसे उन्ही के नाम पर पासपोर्ट दिया जा सकता है। ऐसे में उन्हें अब पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

नहीं पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत

नहीं पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत

राजा ब्रिटेन में अकेला ऐसा व्यक्ति होता है जो बिना लाइसेंस के ड्राइव कर सकता है। चूंकि अब किंग चार्स-3 ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं। ऐसे में उन्हें ड्राइव के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि लाइसेंस भी राजा के नाम पर भी जारी किए जाते हैं।

दो जन्मदिन

दो जन्मदिन

चार्ल्स की मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दो जन्मदिन मनाए जाते थे। पहला उनका अपना वास्तविक जन्मदिन था जो 21 अप्रेल को निजी समारोह में मनाया जाता था, दूसरा आधिकारिक सार्वजनिक आयोजन होता था जो जून में दूसरे मंगलवार को मनाया जाता था। जब गर्मी का मौसम बाहर की परेड के लिए बेहतर हो जाता था। क्योंकि चार्ल्स का जन्मदिन सर्दियों की शुरुआत में 14 नवंबर को होता है। इस कारण वो भी गर्म मौसम में अपना "आधिकारिक जन्मदिन" मनाना जारी रखेंगे।

शासक मतदान नहीं करते

शासक मतदान नहीं करते

ब्रिटिश शासक मतदान नहीं करते हैं और वो चुनाव में खड़े भी नहीं हो सकते हैं। देश के सर्वेच्च अधिकारी होने के नाते उन्हें राजनैतिक मामलों में सख्ती से न्यूट्रल रहना होता है।वो संसदीय सत्र के औपचारिक उद्घाटन में शामिल होते हैं और संसद के कानून को मंजूर करते हैं साथ ही प्रधानमंत्री के साथ साप्ताहिक बैठक करते हैं।

राज-हंस, डॉल्फिन और स्टर्जन

राज-हंस, डॉल्फिन और स्टर्जन

ब्रिटिश शासक केवल लोगों पर राज नहीं करते हैं बल्कि 12वीं शताब्दी से इंग्लैंड और वेल्स के म्यूट राजहंस भी राजा की संपत्ति हैं। हर साल थेम्स नदी में राजहंसों की गणना होती है और यह अब इनके संरक्षण का जरिया बन गया है। यह शाही अधिकार, स्टर्जन मछली, डॉल्फिनों पर भी लागू होता है।

शाही वारंट

शाही वारंट

यह उन लोगों को जारी किया जाता है जो शासक को नियमित तौर पर सामान और सेवाएं देते हैं। यह वॉरन्ट एक विशेष सम्मान है और इससे उनकी बिक्री बढ़ जाती है। नए किंग के आने से अब उन्हें किंग चार्ल्स III द्वारा शाही वारंट जारी किया जाएगा। बरबरी, कैडबरी, जगुआर कार, लैंड रोवर, सैमसंग और वेटरोज सुपरमार्केट उन कंपनियों में शामिल है जिन्हें रॉयल वॉरन्ट मिला। वारंट कंपनियों को अपने माल पर शाही हथियारों का उपयोग करने के लिए अधिकृत करता है।

आधिकारिक कवि

आधिकारिक कवि

17 वीं सदी से हर 10 साल में ब्रिटेन एक कवि साहित्यकार को नियुक्त करता है जो शासक के लिए कविताएं लिखता है। कैरन एन डफी पहली महिला थीं जिन्हें 2009 में शाही कवि नामांकित किया गया। उन्होंने 2011 में प्रिंस विलियम की शादी के लिए कविताएं लिखी थीं। महारानी की सत्ता की 60वीं सालगिरह पर 2013 में कविताएं लिखी थीं। फिर 2018 में उन्होंने प्रिंस हैरी की शादी के लिए कविताएं लिखीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+