Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रिंसेस डायना की 'सौतन' बनेंगी ब्रिटेन की नई महारानी, जानिए कैमिला से क्यों हैं लोगों को नफरत?

एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार को हुई मौत के बाद ब्रिटेन सात दशक से भी ज्यादा समय के बाद अब एक नई महिला को ‘महारानी' कह कर बुलाएगा। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला अब ‘क्वीन कंसोर्ट' की उपाधि से संबोधित की जाएंगी।

लंदन, 09 सितंबरः एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार को हुई मौत के बाद ब्रिटेन सात दशक से भी ज्यादा समय के बाद अब एक नई महिला को 'महारानी' कह कर बुलाएगा। किंग चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला अब 'क्वीन कंसोर्ट' की उपाधि से संबोधित की जाएंगी। वर्षों के तर्क-वितर्क के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कारण यह उपाधि तय हुई, वह भी उन्हीं दिनों तय कर ली गई थी जब कैमिला और चार्ल्स एक-दूसरे के करीब आ रहे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी।

कैमिला का ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा

कैमिला का ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा

यूं तो यह हमेशा से ही तय था कि 75 वर्षीय कैमिला इस उपाधि को ग्रहण करेंगी, लेकिन यह भी तय था कि उन्हें यह उपाधि किसी बिना किसी संप्रभुता वाले अधिकार के दी जाएगी। परंपरागत रूप से राजा की पत्नी 'रानी' होती हैं, लेकिन चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा है। चार्ल्स की पूर्व पत्नी प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटना में 1997 में हुई मौत के बाद लोगों के दिलों में बसी पीड़ा और कैमिला के चार्ल्स की दूसरी पत्नी होने के कारण राजशाही में उनका ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है।

कैमिला के कारण बर्बाद हुआ चार्ल्स और डायना का रिश्ता

कैमिला के कारण बर्बाद हुआ चार्ल्स और डायना का रिश्ता

दुनिया जानती है कि वह कैमिला ही थीं जिसने चार्ल्स और प्यारी राजकुमारी डायना के बीच विवाह को बर्बाद किया। ऐसे में कैमिला की "तीसरे व्यक्ति" के रूप में सार्वजनिक धारणाओं को ध्यान में रखते हुए, चार्ल्स और शाही घराना अब तक इस मुद्दे पर सावधानी से आगे बढ़ता आया है। हालांकि राजकुमारी डायना के गुजरने के 25 साल बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है। कैमिला ने अपने विवेक, जमीन से जुड़े व्यक्तित्व और अपने पति के प्रति वफादारी से ब्रिटिश जनता के बड़े हिस्से पर जीत हासिल की है। जब साल 2005 में कैमिला और चार्ल्स ने एक कम महत्वपूर्ण नागरिक समारोह में शादी की, तो वह वास्तव में वेल्स की नई राजकुमारी थी। लेकिन कैमिला ने डायना की उपाधि न लेकर खुद को डचेस ऑफ कॉर्नवाल उपाधि लेना पसंद किया।

महारानी ने चर्चाओं पर लगाया विराम

महारानी ने चर्चाओं पर लगाया विराम

राजमहल के अधिकारियों ने वर्षों तक कहा कि चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को संभवत: परंपरागत 'क्वीन कंसोर्ट' की जगह 'प्रिंसेस कंसोर्ट' की उपाधि दी जाएगी। शाही अधिकारियों के मुताबिक ब्रिटेन की राजशाही के इतिहास में 'प्रिंसेस कंसोर्ट' की उपाधि का कोई उदाहरण नहीं है। इससे मिलती-जुलती उपाधि 'प्रिंस कंसोर्ट' सिर्फ एक बार महारानी विक्टोरिया के पति एल्बर्ट के लिए इस्तेमाल की गई थी, जिन्होंने 1837 से 1901 तक शासन किया। लेकिन जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सार्वजनिक घोषणा की कि उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को 'क्वीन कंसोर्ट' की उपाधि दी जाएगी तो यह चर्चा भी समाप्त हो गई।

चार्ल्स भी सवाल पर हुए थे असहज

चार्ल्स भी सवाल पर हुए थे असहज

हालांकि साल 2010 में एनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में, चार्ल्स से पूछा गया था कि यदि भविष्य में आप सम्राट बन जाते हैं तो क्या कैमिला इंग्लैंड की रानी बन जाएगी? प्रश्न पूछते ही चार्ल्स थोड़े असहज हो गए और उन्होंने झिझकते हुए कहा, "यही तो ठीक है... हम देखेंगे, है ना? ऐसा हो सकता है।" सवाल का समाधान तब हुआ जब एलिजाबेथ ने घोषणा की कि वह चाहती है कि कैमिला को उसके बेटे के राजा बनने के बाद क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाए।

70वीं वर्षगांठ पर एलिजाबेथ ने की घोषणा

70वीं वर्षगांठ पर एलिजाबेथ ने की घोषणा

यह एक समर्थन था जिसने औपचारिक रूप से शाही परिवार की एक सम्मानित वरिष्ठ सदस्य के रूप में कैमिला की स्वीकृति का संकेत दिया। क्वीन एलिजाबेथ ने फरवरी 2022 में अपने शासन की 70वीं वर्षगांठ पर कहा था कि यदि मेरा बेटा चार्ल्स राजा बनता है तो मुझे पता है कि आप उसे और उसकी पत्नी कैमिला को वही समर्थन देंगे जो आपने मुझे दिया है। एलिजाबेथ ने आगे कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब वह समय आएगा तो कैमिला को क्नीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाएगा।

1970 में दोनों के बीच शुरू हुआ था प्यार

1970 में दोनों के बीच शुरू हुआ था प्यार

17 जुलाई, 1947 को जन्मी कैमिला रोज़मेरी शैंड, ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ लंबे और करीबी संबंधों वाले अभिजात वर्ग से आई थीं। उनकी परदादी, एलिस केपेल, किंग एडवर्ड सप्तम की रोमांटिक पार्टनर थीं। कैमिला 1970 में एक पोलो मैच में प्रिंस चार्ल्स से मिली थी। इसके बाद दोनों करीब आ गए। लेकिन उनके बीच का प्रेम संबंध साल 1972 में चार्ल्स के आठ महीने के नौसैनिक कर्तव्य के कारण टूट गया। चार्ल्स की अनुपस्थिति में कैमिला ने 1973 में अपने लंबे समय के प्रेमी, सेना अधिकारी एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी कर ली। साल 1995 में एक बेहद चर्चित टेलीविजन इंटरव्यू में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया जिसके कुछ समय बाद इस जोड़े का तलाक हो गया। और ठीक एक साल बाद चार्ल्स और डायना का तलाक हो गया।

यूक्रेन ही नहीं यूरोप को भी तबाह करने में जुट गए हैं पुतिन, बोरिया बिस्तर बांधकर भागने पर मजबूर हुई कंपनियां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+