तानाशाह किम जोंग ने अब शादी और अंतिम-संस्कार पर लगाई रोक
नई दिल्ली। एक बार फिर से नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने एक बेतुके बयान की वजह से चर्चा में हैं, उनकी इस हफ्ते की 6 तारीख को ऑफिशियल रूप से से ताजपोशी होनी है। इसी कारण उन्होंने इस प्रोग्राम में हर किसी के शरीक होने को कहा है और आदेश दिया है कि इस हफ्ते होनी वाली सभी शादियां और फ्यूनरल को रोक दिया जाये।
मालूम हो कि किम जोंग अपने ऊंट-पटाग फरमानों के ही पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, हालांकि वो चार साल पहले ही उत्तर कोरिया के लोकप्रिय नेता बन चुके हैं लेकिन औपचारिक तौर पर उनकी ताजपोशी अब होने वाली है जिसके लिए किम जोंग ने सबको इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अजब-गजब आदेश दिया है।
राजनैतिक दिग्गजों की नजर में किम का यह फरमान यह दिखाता है कि वो इस तरह से अपने आप को देश का सबसे ताकतवर इंसान साबित करना चाहता है।













Click it and Unblock the Notifications