पाकिस्तान के हल्क रोजना खाते हैं 4 मुर्गे, 36 अंडे, 3 किलो गोश्त, पीते हैं 5 लीटर दूध
पाकिस्तान में एक शख्स हैं खान बाबा, जिनका वजन है 436 किलो। वह रोजाना 4 मुर्गे, 36 अंडे, 3 किलो गोश्त खाते हैं और इसके अलावा रोजना 5 लीटर दूध पीते हैं।
नई दिल्ली। जहां भारत में ताकत का नाम लेते ही द ग्रेट खली का नाम सामने आ जाता है, वहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में द ग्रेट खली से भी ताकतवर इंसान है। इस शख्स का नाम है अरबाब खिजर हयात उर्फ खान बाबा। खान बाबा खैबर पख्तूनख्वां के मरदान शहर में रहने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनका वजह 436 किलो है। यही कारण है कि इन्हें पाकिस्तान का हल्क कहा जाता है। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इनका वजन 18 साल की उम्र के बाद बढ़ना शुरू हुआ।

खान बाबा कहते हैं कि इसके लिए उनकी डाइट ही जिम्मेदार है, जिसकी वजह से उनका शरीर मजबूत बना है। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, अगर आपको पता चलेगी खान बाबा की डाइट का तो आप भी हैरान रह जाएंगे। वह हर रोज इतना खाते हैं कि 10 हजार कैलोरी के बराबर खाना खा लेते हैं। खान बाबा वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए वह रोजाना 4 मुर्गे, 36 अंडे, 3 किलो गोश्त और 5 लीटर दूध पीते हैं।
ये भी पढ़ें- महिला ने पति के नाम फेसबुक पर पोस्ट लिख बेटे का गला घोंटा फिर खुद को मारी गोली
खान बाबा इसका दावा करते हैं कि वह दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैं। इतना अधिक वजन होने के बावजूद वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कहते हैं- मुझे कोई बीमारी नहीं है और ना ही मुझे इस वजह से कोई दिक्कत है। उनका कहना है कि वह WWE में हिस्सा लेने के लिए अपना वजन और अधिक बढ़ाना चाहते हैं। 2012 में उन्होंने जापान में 5000 किलो वजह उठाने का दावा किया है। उनका यह भी दावा है कि उन्हें WWE से मेडल मिला है और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। हालांकि, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इन दावों की प्रामाणिकता की जांच नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications