OMG! 12 फीट लंबे एनाकोंड के साथ फंस गया शख्स, 3 मिनट तक तैरता रहा शख्स

पानी के भीतर 12 फुट लंबा और 45 किलो के एनाकोंडा ने शख्स को पूरी तरह से जकड़ दिया और फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला था।

नई दिल्ली। लोगों की दीवानगी किस हद तक जा सकती है इसका अंदाजा आपको इस वीडियो को देखने के बाद लग जाएगा। स्टंट के लिए लोग खतरनाक से खतरनाक कदम तक उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ अमेरिका के कोलंबस में हुआ, जहां पानी के भीतर एक शख्स को एनाकोंडा ने जकड़ लिया। एनाकोंडा का नम सुनकर ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन अमेरिका का चार्ल्स तो मानो एनाकोंडा के साथ खेलता हो। उसे इतने जहरीले सांपों से भी डर नहीं लगता।

 Watch: Man Swims With a Deadly Anaconda

दरअसल चार्ल्स एक स्टंटमैन है और सांपों के साथ खतरनाक स्टंट को करता है। इसी स्टंट के तहत उसने एनाकोंडा के साथ 3 मिनट तक पानी में स्टंट किया। चार्ल्स कहते हैं कि उन्हें सांपों से कोई डर नहीं लगता और वो सांपों को बहुत अच्छे से जानते हैं। सांप खासकर एनाकोंडा के साथ तैराकी करना उन्हें बेहद पसंद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कि स्टंटमैन विशाल सांप के साथ पानी के अंदर है। वो 12 फुट लंबे और 45 किलो वजनी एनाकोंडा को कभी पानी के अंदर अपने शरीर पर लपेट लेता है तो कभी उसे सहलाता है। एनाकोंडा ने स्टंटमैन के शरीर से गर्दन तक पूरी तरह से जकड़ रखा था।

करीब आधे घंटे तक उसने स्टंट किया। चूकिं पानी के भीतर सांस लेने में उसे तकलीफ हो रही थी, इसलिए वो बीच-बीच में पानी के ऊपर आ रहा था। चार्ल्स की माने तो इस स्टंट के दौरान अगर उसे कुछ भी होता तो उसके लिए कोई और नहीं बल्कि वो खुद जिम्मेदार होता। उसने कहा कि हलांकि वो एनाकोंडा के मालिक को जानता है और उसे उसके बारे में समझ भी है, लेकिन ये स्टंट आसान नहीं। ऐसे में पानी में एनाकोंडा के साथ रहना खतरे से खाली नहीं होता। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+