Karachi Viral video: सड़क के विज्ञापन स्क्रीन पर अचानक चला अश्लील वीडियो, बंद करानी पड़ीं शहर की सारी लाइटें
Karachi digital screen viral video: पाकिस्तान के सबसे समृद्ध शहर कराची के पॉश इलाके DHA की सड़कों पर उस वक्त सन्नाटा खिंच गया, जब विज्ञापन वाली चमचमाती डिजिटल स्क्रीन्स पर अचानक 'कुछ और ही' चलने लगा। पाकिस्तान के इस आर्थिक केंद्र में लोग तब दंग रह गए जब कमर्शियल विज्ञापनों की जगह अश्लील कंटेंट ने ले ली।
देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब आलम यह है कि पुलिस विज्ञापनों के पीछे छिपे असली 'विलेन' की तलाश में जुटी है।

Karachi DHA obscene video case: सड़क पर हंगामा, स्क्रीन हुई शर्मिंदा
बुधवार की शाम कराची के खायबान-ए-इत्तेहाद इलाके में मंजर कुछ बदला-बदला था। आयशा मस्जिद के पास लगी विशाल SMD स्क्रीन पर जैसे ही आपत्तिजनक वीडियो प्ले हुआ, राहगीरों के कदम ठिठक गए। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह किसी हैकर की करामात है या कंपनी के किसी कर्मचारी का 'प्रैंक' जो बहुत भारी पड़ गया। विरोध बढ़ा तो आनन-फानन में पूरे इलाके और शाहराह-ए-फैसल की स्क्रीन्स को एहतियातन ब्लैकआउट यानी बंद करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Chandrika Dixit Video Viral: पीठ पीछे पति Yash ने किए ऐसे कांड! फूट-फूटकर रोई Vada Pav Girl चंद्रिका
Karachi SMD screen viral: पुलिस की एंट्री और FIR का एक्शन
मामला बढ़ा तो DIG सैयद असद रजा खुद मैदान में उतरे। कंपनी के कानूनी सलाहकार की शिकायत पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 292 (अश्लीलता फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने साफ कर दिया कि यह केवल तकनीकी खामी नहीं बल्कि एक गंभीर आपराधिक कृत्य है। पुलिस की टीमें अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही हैं कि क्या यह सब वाई-फाई हैक करके किया गया या फिर ऑफिस के ही किसी 'भीतरघाती' ने रिमोट संभाला था।
ये भी पढ़ें: Sunny Leone के साथ सरेआम इवेंट में ये क्या हो गया? पति ने संभाली ड्रेस नहीं तो, वायरल हुआ ऐसा वीडियो
Pakistan News hindi: एक संदिग्ध गिरफ्त में, जांच जारी
गुरुवार तक पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया है। कंपनी के डायरेक्टर्स का कहना है कि यह उनकी साख को मिट्टी में मिलाने की सोची-समझी साजिश है। जांच अधिकारी अब सर्वर लॉग्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रहे हैं। पकड़े गए संदिग्ध से कड़ी पूछताछ हो रही है ताकि यह पता चल सके कि इस 'डिजिटल कांड' का मास्टरमाइंड कौन है। फिलहाल, कराची की सड़कों से डिजिटल विज्ञापनों की चमक गायब है और सस्पेंस बरकरार है।
ये भी पढ़ें: School Assembly News Headlines: संसद में घमासान, मौसम बेईमान, अलग-थलग पड़ा Pakistan
बदनामी का डर और डिजिटल सुरक्षा
इस घटना ने पाकिस्तान में डिजिटल आउटडोर एडवरटाइजिंग की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। विज्ञापन कंपनियों में अब इस बात का डर है कि अगर उनके सिस्टम इतने कमजोर हैं कि कोई भी 'रिमोट' कंट्रोल कर ले, तो ब्रांड की इमेज का क्या होगा। फिलहाल प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक सुरक्षा ऑडिट पूरा नहीं होता, तब तक इन स्क्रीन्स पर रंग-बिरंगे विज्ञापनों की वापसी मुश्किल है। कराची के लोग अब भी इस अजीबोगरीब वाकये की चर्चा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications