Chandrika Dixit Video Viral: पीठ पीछे पति Yash ने किए ऐसे कांड! फूट-फूटकर रोई Vada Pav Girl चंद्रिका
Chandrika Dixit Video Viral: 'बिग बॉस OTT 3' फेम और दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार आपने पति यश को लेकर। 17 घंटे पहले चंद्रिका ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रोते-बिलखते, चीखते-चिल्लाते हुए पति पर पर धोखा देने का आरोप लगाया।
वीडियो वायरल हो चुका है, लाखों व्यूज और तीन हजार से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं। आइए जानते हैं क्या है पति का कांड?

Who Is Chandrika Dixit: चंद्रिका दीक्षित कौन हैं?
दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर वायरल हुईं चंद्रिका को 'वड़ा पाव गर्ल' का टैग मिला। उनका ठेला और बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर हिट हुआ। 2024 में 'बिग बॉस OTT 3' में कंटेस्टेंट बनीं, जहां उनके झगड़ालू स्वभाव से सुर्खियां बनीं। इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन+ फॉलोअर्स, जहां फैमिली, बिजनेस और कंट्रोवर्सी से जुड़े वीडियो पोस्ट करती हैं। वड़ा पाव स्टॉल से शुरू कर अब रेस्टोरेंट चेन चलाती हैं। पति यश के साथ मिलकर काम करती हैं।

Chandrika Dixit Video Viral: वायरल वीडियो में क्या है? पूरा कांड डिटेल्स में
वीडियो में चंद्रिका रोते हुए कहती हैं, दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं... मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हो? उन्होंने पति की चैट्स और फोटोज दिखाए, जिसमें वह किसी दूसरी महिला से चैट करते नजर आ रहे हैं। चंद्रिका बोलीं, इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं। क्यों?

चंद्रिका का दावा है कि पति यश पिछले 2 महीनों से धोखा दे रहे हैं, जबकि वे घर-बच्चा-बिजनेस संभाल रही हैं। वीडियो करीब 2-3 मिनट का है। व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Who Is Husband Yash Dixit: पति यश दीक्षित कौन हैं? उनका साइड ऑफ स्टोरी
यश दीक्षित चंद्रिका के पति हैं, जो बिजनेस पार्टनर भी हैं। वे साथ मिलकर वड़ा पाव बिजनेस चलाते हैं। पुराने वीडियोज में दोनों की केमिस्ट्री अच्छी दिखती है - IPL पार्टीज, ट्रिप्स और PDA। अभी कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया, लेकिन एक पुराने वीडियो में वे कहते नजर आए कि वीडियो पोस्ट करूंगा ताकि रियलिटी पता चले, लेकिन वीडियो चंद्रिका के अकाउंट से पोस्ट हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में यश की एक्स-वाइफ और अलगाव की पुरानी बातें वायरल हैं, लेकिन कन्फर्म नहीं।

नेटिजन्स की रिएक्शन: स्क्रिप्टेड या रियल?
- वीडियो पर मिक्स्ड रिएक्शन - कुछ ने सहानुभूति जताई, लेकिन ज्यादातर इसे 'स्क्रिप्टेड' या 'पब्लिसिटी स्टंट' बता रहे हैं।
- कमेंट्स: 'अब वैसे वायरल नहीं हो रहे तो ऐसे ही सही', 'वड़ा पाव का धंधा बंद हो गया क्या?', 'काफी लेट शुरू हुआ ये कंटेंट'।
- वजह: चंद्रिका बिग बॉस के बाद कम विजिबल थीं, और ऐसे वीडियोज से एंगेजमेंट बढ़ती है। कुछ यूजर्स ने इसे 'एक्शन-रिएक्शन' स्क्रिप्ट बताया।

क्या है सच्चाई? स्टंट या सच्ची कहानी?
चंद्रिका के पुराने वीडियोज में पति के साथ झगड़े दिखाए गए हैं, जो वायरल हुए थे। नेटिजन्स का कहना है कि यह फेम बरकरार रखने का तरीका है। चंद्रिका ने 'सबूत' दिखाए हैं, और इमोशनल ब्रेकडाउन असली लग रहा है। लेकिन पब्लिक में फैमिली मैटर्स शेयर करना ड्रामा क्रिएट करता है। अभी सच्चाई सामने आनी बाकी है - यश का रिएक्शन या कोई स्टेटमेंट आएगा तो क्लियर होगा।
चंद्रिका दीक्षित का यह वीडियो निजी जिंदगी को पब्लिक बनाने का उदाहरण है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर यह स्टंट है तो फेम के लिए, अगर रियल तो दुखद। फैमिली मैटर्स को प्राइवेट रखना बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications