School Assembly News Headlines: संसद में घमासान, मौसम बेईमान, अलग-थलग पड़ा Pakistan
School Assembly News Headlines Today: बुधवार 4 फरवरी 2026 में कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन को बहुत ही खास बना सकती हैं। संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिसमें काफी बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को राहुल गांधी ने फिर से मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि 'वो उन्हें स्पीच देने नहीं दे रहे हैं।'
उन्होंने India-US ट्रेड डिल पर भी सवाल खड़े किए। तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में रेन अलर्ट है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।

School Assembly News Headlines Today: नेशनल समाचार
- चीन पर पूर्व सेना प्रमुख की किताब को लेकर राहुल गांधी बनाम सरकार में चल रहा है विवाद
- आत्मविश्वास सब कुछ संभव बनाता है: भारत-अमेरिका डील के बाद पीएम मोदी
- 'ट्रेड डील से किसानों को सुरक्षा मिलेगी', पीयूष गोयल ने मीडिया में दिया बयान
- EC को अपनी बिल्डिंग पर बीजेपी का झंडा लगा लेना चाहिए: अखिलेश यादव
- पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी TMC
- रिपोर्ट में खराबी के बाद एयर इंडिया ने बोइंग 787 के फ्यूल स्विच की दोबारा जांच की है और इस पर बयान जारी किया है।
- मुंबई को 11 फरवरी को नया मेयर मिलेगा, 6 तारीख से नॉमिनेशन शुरू
- अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की घोषणा से भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल आया है और सोना और चांदी के भाव भी थोड़े से बढ़े हैं।
School Assembly News: इंटरनेशनल समाचार
- 'पंजाबी डेविल्स' बाइक गैंग का लीडर अमेरिका में हथियारों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराया गया
- ट्रंप ने कहा कि US ट्रेड डील के बाद भारत रूस से तेल इंपोर्ट बंद करेगा: हम क्या जानते हैं
- कैसे नई US ट्रेड डील भारत को चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश से ज़्यादा फायदा पहुंचाती है।
School Assembly News Surkhiya : खेल समाचार
T20 World Cup में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को खेलने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस बहिष्कार के खेल में पाकिस्तान अब पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। दुनिया के किसी भी देश ने पाकिस्तान की इस जिद का समर्थन नहीं किया है बल्कि ICC ने उसे कड़ी चेतावनी दी है।

Today School Assembly News : मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उसने एमपी, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र रेन अलर्ट व्यक्त किया है और कहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है और सर्दी बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications