'गाजा युद्ध खत्म होने तक नहीं रहूंगी चुप', कमला हैरिस की इजराइली प्रधानमंत्री से दो टूक, मानेंगे नेतन्याहू?

US-Israel News: संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा युद्ध को लेकर कहा है, कि 'जब तक युद्ध खत्म नहीं होता, मैं चुप नहीं रहूंगी।' रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के वक्त कमला हैरिस ने फिलीस्तीनियों की दुर्दशा पर जोर दिया है और युद्धविराम के अपने संकल्प को फिर से दोहराया है।

वाशिंगटन में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, कमला हैरिस ने कहा, कि इजरायल के अस्तित्व और सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता "अटूट" है, लेकिन युद्ध में "बहुत ज्यादा" बेगुनाह नागरिक मारे गए हैं।

US-Israel News

कमला हैरिस की नेतन्याहू को दो टूक

मुलाकात के बाद कमला हैरिस ने कहा, कि "पिछले नौ महीनों में गाजा में जो कुछ हुआ है, वह विनाशकारी है। मृत बच्चों और हताश लोगों की तस्वीरें, भूखे लोगों की अपनी जान बचाने के लिए भागती तस्वीरें और विस्थापित लोगों की तस्वीरें एक त्रासदी है।"

उन्होंने कहा, कि "हम इन त्रासदियों के सामने आंखें नहीं मूंद सकते। हम खुद को पीड़ा के प्रति सुन्न नहीं होने दे सकते। और मैं चुप नहीं रहूंगी।"

राष्ट्रपति जो बाइडेन के अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान को खत्म करने के फैसले के बाद संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा, कि उन्होंने नेतन्याहू से अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत होने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, कि "यह युद्ध खत्म होने का समय है और इस तरह से समाप्त होना चाहिए, जहां इजरायल सुरक्षित हो, सभी बंधकों को रिहा किया जाए, गाजा में फिलिस्तीनियों की पीड़ा समाप्त हो और फिलिस्तीनी लोग स्वतंत्रता, सम्मान और आत्मनिर्णय के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें।"

हालांकि, कमला हैरिस ने इजरायल के 'आत्मरक्षा के अधिकार' के प्रति अपना समर्थन दोहराया और हमास की एक "क्रूर आतंकवादी संगठन" के रूप में निंदा की और उन अमेरिकी बंदियों के नाम गिनाए, जिनके बारे में माना जाता है, कि वे गाजा में हमास की कैद में हैं।

वहीं, इजरायल और गाजा पर मतभेदों को ध्यान में रखते हुए हैरिस ने अमेरिकियों से संघर्ष की "जटिलता" और "बारीकियों" को स्वीकार करने का भी आह्वान किया।

कमला हैरिस ने कहा, "अक्सर बातचीत दो आधार पर होती है, जबकि वास्तविकता कुछ और ही होती है।"

हालांकि, कमला हैरिस की टिप्पणियों ने बाइडेन के साथ उनके गाजा युद्ध को लेकर ठोस नीतिगत मतभेदों की ओर इशारा नहीं किया, लेकिन फिलिस्तीनियों की पीड़ा का उनका जोरदार आह्वान उनके बॉस के इजरायल को लेकर अभी तक अपनाए गये नजरिए से अलग है।

गाजा पर बाइडेन की नीति ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील गुटों के साथ-साथ कई मुस्लिम-अमेरिकियों को भी अलग-थलग कर दिया है, जिनमें से बड़ी संख्या मिशिगन में रहती है, जो एक महत्वपूर्ण स्विंग राज्य है, जिसे नवंबर के चुनाव के परिणाम के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है, कि कमला हैरिस ने फिलिस्तीनियों की पीड़ा के बारे में बोलने में बाइडेन की तुलना में ज्यादा बार बोला है, भले ही वह एक इजरायल समर्थक व्यक्ति के रूप में अपनी साख को मजबूत करने की कोशिश कर रही थी।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमला हैरिस ने भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या के बारे में बात की। ऐसे लोगों की संख्या जो भोजन की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या, जिन्हें कई बार घर बदलना पड़ा है। उन्होंने मृत बच्चों की तस्वीरें देखने के बारे में बात की।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की खबरों को आमौतर पर अमेरिकी मीडिया में नहीं देखा जाता है। आप इस तरह की खबरों को अखबारों के पहले पन्नों पर नहीं देखते हैं। लगभग बिल्कुल भी नहीं। गाजा में लोगों की दुर्दशा के बारे में बहुत कम चर्चा होती है।

हालांकि, 2017 में पहली बार सीनेटर बनने के बाद कमला हैरिस ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए इजराइल को चुा था और उस साल अमेरिकी इजराइल पब्लिक अफेयर्स कमेटी (AIPAC) के वार्षिक सम्मेलन में भी बात की थी, जिसमें उन्होंने दर्शकों से कहा था, कि अमेरिका और इजराइल के बीच संबंध "अटूट" हैं और "हम कभी भी, किसी को हमारे बीच दरार पैदा करने की अनुमति नहीं देंगे।"

मंगलवार को प्रकाशित इज़राइली समाचार साइट Ynet के साथ एक इंटरव्यू में, अमेरिका में इजराइल के राजदूत माइकल हर्जोग ने कहा, कि हैरिस का समग्र रिकॉर्ड "सकारात्मक" है, लेकिन उन्होंने गाजा में युद्ध के बारे में "काफी समस्याग्रस्त बयान" दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+