IPL 2026: 'हम आ रहे हैं' गुजरात को रौंदकर फाइनल में पहुंची RCB, कप्तान पाटीदार ने किसे दी यह खुली चेतावनी?

IPL 2026 Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में इतिहास रचते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है। मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी।

आरसीबी ने दर्ज की बड़ी जीत (IPL 2026 Rajat Patidar)

यह मैच आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे एकतरफा और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग मुकाबला रहा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जो आईपीएल नॉकआउट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में विशाल लक्ष्य के दबाव के आगे गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 162 रनों पर सिमट गई।

IPL 2026 Rajat Patidar 1

कप्तान पाटीदार की तूफानी पारी: 33 गेंदों में कूट दिए 93 रन

आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो उनके कप्तान रजत पाटीदार रहे। पाटीदार ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281 का रहा। इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

'हम आ रहे हैं...': जीत के बाद पाटीदार की विरोधियों को खुली चेतावनी

शानदार जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में साफ कर दिया कि उनकी टीम फाइनल में भी अपनी रफ्तार धीमी नहीं करेगी। मैदान पर आरसीबी के खिलाड़ियों के आक्रामक हाव-भाव और डगआउट से आ रहे रिएक्शंस पर बात करते हुए पाटीदार ने कहा कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन मैच था। हमने टीम मीटिंग में साफ तौर पर रणनीति बनाई थी कि हमें मैदान पर ऐसा आक्रामक हाव-भाव दिखाना होगा जिससे सामने वाली टीम को संदेश जाए कि 'हम आ रहे हैं और आप पर हावी होने के लिए तैयार हैं। हर बल्लेबाज इसी सोच और इरादे के साथ क्रीज पर उतरा था।

पावरप्ले में ही ढेर किया गुजरात का टॉप ऑर्डर

बेंगलुरु के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के बनाए विशाल स्कोर का शानदार बचाव किया। आरसीबी की मुख्य रणनीति गुजरात के मजबूत टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की थी, जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे। पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के भीतर ही गुजरात के तीन सबसे खतरनाक बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पवेलियन लौट गए। कप्तान पाटीदार ने माना कि गुजरात के इन शीर्ष तीन बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना ही उनकी जीत की सबसे बड़ी चाबी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+