पूर्व सीएम विजयन के खिलाफ ED का एक्शन, 10 ठिकानों पर रेड, क्या है ₹1.72 करोड़ स्कैम का मामला?

ED raids Pinarayi Vijayan Residence : केरल की राजनीति में मंगलवार, 27 मई की सुबह एक बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित सीएमआरएल-एक्सालाॅजिक (CMRL-Exalogic) 'मंथली पे-ऑफ' मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज बुधवार, 27 मई 2026 को तड़के एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

ईडी की विभिन्न टीमों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सशस्त्र जवानों के साथ मिलकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री, माकपा (CPI-M) पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्य विधानसभा में मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के ठिकानों समेत राज्य भर में 10 से 12 परिसरों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी (Raids) शुरू कर दी है।

ed-raids-former-kerala-ex-cm-pinarayi-vijayan-

यह बड़ी कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब महज एक दिन पहले ही यानी 26 मई 2026 (मंगलवार) को केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने निजी कंपनी सीएमआरएल (CMRL) की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था, जिसमें ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच को रोकने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही ईडी ने बिना समय गंवाए यह देशव्यापी हलचल मचाने वाली कार्रवाई की है।

कहां-कहां चल रही है छापेमारी?

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत केरल के अलग-अलग जिलों में 10 से अधिक ठिकानों को खंगाला जा रहा है:

तिरुवनंतपुरम: बेकरी जंक्शन के पास स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का किराए का आवास, जहां वर्तमान में उनकी बेटी वीणा विजयन भी रह रही हैं। छापेमारी के वक्त विजयन और उनका परिवार घर पर ही मौजूद था।

कन्नूर: पिनाराई विजयन का पुश्तैनी और पारिवारिक निवास स्थान।

कोझिकोड: विजयन के दामाद, पूर्व मंत्री और बेपोर (Beypore) से माकपा विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास का आवास।

अलुवा: रासायनिक कंपनी 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड' (CMRL) का मुख्य कॉर्पोरेट कार्यालय और कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) शशिधरन कार्था का निजी आवास।

CMRL Exalogic Monthly Payment Case: क्या है पूरा CMRL-एक्सालाॅजिक विवाद?

यह पूरा मामला साल 2024 में दर्ज की गई ईडी की एक एफआईआर से जुड़ा है, जिसकी समानांतर जांच कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की एजेंसी सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रही है।

वित्तीय लेन-देन बिना सेवा के भुगतान: आरोप है कि एक निजी रासायनिक कंपनी, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) ने 2015 से 2020 के बीच पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंसल्टेंसी फर्म 'एक्सालाॅजिक सॉल्यूशंस' (Exalogic Solutions) को ₹1.72 करोड़ का भुगतान किया था।

इस मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब आयकर अंतरिम निपटान बोर्ड (ITSB) ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि सीएमआरएल ने यह भारी-भरकम राशि 'आईटी और मार्केटिंग कंसल्टेंसी' के नाम पर दी थी, लेकिन वास्तव में वीणा विजयन की कंपनी ने सीएमआरएल को ऐसी कोई सेवा (Services Rendered) प्रदान ही नहीं की थी।

Kerala CM Race: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस! वीडी सतीशन पर ही क्यों लगा दांव? ऐसे तय हुआ केरल के नए CM का नाम
Kerala CM Race: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस! वीडी सतीशन पर ही क्यों लगा दांव? ऐसे तय हुआ केरल के नए CM का नाम

SFIO और ईडी का मानना है कि यह कोई व्यापारिक भुगतान नहीं था, बल्कि सीएमआरएल के एमडी शशिधरन कार्था की एक अन्य कंपनी 'एम्पॉवर इंडिया कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स' के प्रति एक्सालाॅजिक की ₹50 लाख की देनदारी को निपटाने और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त करने के लिए किया गया एक अवैध वित्तीय लेन-देन (Illegal Monthly Pay-off) था।

आगे क्या कदम उठाएगी ईडी?

ईडी की इस बड़ी कार्रवाई पर फिलहाल पिनराई विजयन या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों (जैसे लैपटॉप, हार्ड ड्राइव), बैंक खातों के विवरण और पिछले पांच वर्षों के टैक्स और ऑडिट दस्तावेजों को जब्त कर उनकी समीक्षा की जा रही है।

ईडी पहले ही वीणा विजयन का बयान दर्ज कर चुकी है और सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी से मिले सबूतों के आधार पर बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है।

केरल CM VD Satheesan के नए Cabinet में मंत्री बनने वाले 20 MLA कौन? 6 दशक बाद केरल में लौटी पुरानी परंपरा
केरल CM VD Satheesan के नए Cabinet में मंत्री बनने वाले 20 MLA कौन? 6 दशक बाद केरल में लौटी पुरानी परंपरा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+