Gold Price Today in India: बाजार खुलते ही फिसला सोना, क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का नया भाव?
Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 27 May 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, बुधवार को सर्राफा बाजार ओपन होते ही गोल्ड की रेट में गिरावट देखी जा रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में 192 रुपये की कमी आई है जिसके बाद इसका भाव 1,57,424 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए जानते हैं ताजा भाव।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- 157611 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट -144372 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट- 118208 रुपये प्रति 10 ग्राम
City Wise Gold Price : 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव
दिल्ली में सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- ₹159040 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट -₹145800 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट- ₹119320 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- ₹158890 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट ₹145650 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट-₹119170 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- ₹158890 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट -₹145650 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट-₹119170 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- ₹160690 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट -₹147300 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट- ₹123600 रुपये प्रति 10 ग्राम
पटना में सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट- ₹158940 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट -₹145700 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट- ₹119220 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव

सोने की कीमतों को लेकर अलग-अलग एक्सपर्ट्स और ग्लोबल संस्थानों की राय थोड़ी अलग है, लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 2026 में भी गोल्ड मजबूत बना रह सकता है। हालांकि तेज उछाल के बाद कुछ समय के लिए उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
- Joni Teves (UBS Strategist) का कहना है कि गोल्ड में लंबी अवधि का बुलिश ट्रेंड अभी खत्म नहीं हुआ है। UBS ने 2026 के लिए गोल्ड का टारगेट 5600 डॉलर प्रति औंस तक बताया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि "अब आसान कमाई का दौर खत्म हो चुका है।"
- Vedika Narvekar (Anand Rathi Shares & Stock Brokers) के मुताबिक फिलहाल सोने और चांदी में कमजोरी का माहौल दिख सकता है। उनकी राय में वैश्विक तनाव और अमेरिकी फेड की नीतियां आने वाले महीनों में दिशा तय करेंगी।
- Ilya Spivak (Market Analyst) का मानना है कि अगर बॉन्ड यील्ड और महंगाई का दबाव बढ़ता रहा तो गोल्ड में गिरावट भी आ सकती है। उन्होंने साल के अंत तक कीमतों में करेक्शन की संभावना जताई।
- Aditya Agrawal (CIO, Avisa Wealth Creators) के अनुसार 2025 जैसी जबरदस्त तेजी 2026 में दोहराना मुश्किल है। उनका कहना है कि गोल्ड में अब "कंसोलिडेशन विद पॉजिटिव बायस" यानी सीमित दायरे में मजबूती देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications