US Election 2024: कमला हैरिस क्यों जीत सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव? मतदान के दिन इन 5 वजहों से जानिए

US Election 2024: अमेरिका में चुनाव खत्म होने में बस एक दिन बाकी है, और व्हाइट हाउस की रेस में कौन आगे है, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। मुकाबला इतना करीबी है, कि कोई भी उम्मीदवार साफ साफ जीत के दावे नहीं कर पा रहा है।

लिहाजा, आइए इतिहास बनाने वाली संभावना के बारे में जानते हैं, कि क्या एक उप-राष्ट्रपति फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जा सकता है या नहीं। आइये उन 5 वजहों को जानते हैं, जिनकी वजह से कमला हैरिस चुनाव जीत सकती हैं।

us presidential election

1- क्योंकि वो डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं!

डोनाल्ड ट्रंप कई सर्वेक्षणों में मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, फिर भी वे एक गहरे ध्रुवीकरण वाले व्यक्ति बने हुए हैं। 2020 में, उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए रिकॉर्ड संख्या में वोट जीते थे, लेकिन फिर भी हार गए क्योंकि उनके मुकाबले सात मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों ने बाइडेन का समर्थन किया था। इस बार, कमला हैरिस, ट्रंप की वापसी के बारे में डर पैदा कर रही हैं। उन्होंने उन्हें "फासीवादी" और लोकतंत्र के लिए खतरा कहा है। जुलाई में रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षण ने संकेत दिया था, कि पांच में से चार अमेरिकियों को लगता है, कि देश नियंत्रण से बाहर हो रहा है। कमला हैरिस उम्मीद करेंगी कि मतदाता - विशेष रूप से उदारवादी रिपब्लिकन और न्यूट्रल - उन्हें स्थिरता लाने वाले उम्मीदवार के रूप में देखेंगे।

2- क्योंकि वो जो बाइडेन भी नहीं हैं!

डेमोक्रेट्स को उस समय से ही लगभग निश्चित हार का सामना करना पड़ रहा था, जबतक बाइडेन रेस से बाहर नहीं हुए थे। ट्रंप को हराने की इच्छा में एकजुट होकर, पार्टी ने जल्दी ही कमला हैरिस को मैदान में उतारा और फिर ये चुनाव बराबरी पर आ खड़ा हुआ। हालांकि, रिपब्लिकन ने कमला हैरिस को बाइडेन प्रशासन की अलोकप्रिय नीतियों से जोड़ा है, फिर भी कमला हैरिस ने बाइडेन की नाकामियों को खुद से दूर रखा है। इनमें से सबसे स्पष्ट उम्र है - सर्वेक्षणों ने लगातार सुझाव दिया है, कि मतदाताओं को कार्यालय के लिए बाइडेन की उम्र को लेकर वास्तविक चिंता थी। लेकिन अब दौड़ पलट गई है, और अब कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप के उम्र पर निशाा साध रही हैं, क्योंकि अब वो डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो व्हाइट हाउस की रेस जीतने में शामिल होने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बनने की रेस में है।

3- महिला अधिकारों की चैंपियन

यह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रो वर्सेज वेड और गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को पलटने के बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव है। गर्भपात के अधिकारों की रक्षा के बारे में चिंतित मतदाता कमला हैरिस का भारी समर्थन करते हैं, और हमने पिछले चुनावों में देखा है - विशेष रूप से 2022 के मध्यावधि चुनाव - कि यह मुद्दा मतदान को बढ़ा सकता है और परिणाम पर वास्तविक प्रभाव डाल सकता है। इस बार, स्विंग स्टेट एरिजोना सहित 10 राज्यों में ये एक बड़ा मुद्दा है, और ये मुद्दा कमला हैरिस के लिए बूस्टर डोज बन सकता है। वहीं, पहली महिला राष्ट्रपति बनने की उनकी बोली की ऐतिहासिक प्रकृति भी, महिला मतदाताओं के बीच उनकी महत्वपूर्ण बढ़त को मजबूत कर सकती है।

4- कमला हैरिस के समर्थकों के मतदान करने की उम्मीदें ज्यादा

कमला हैरिस का समर्थन करने वाला वर्ग खासतौर पर शिक्षित युवा और बुजुर्व वर्ग है, जिनके ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की संभावना है। डेमोक्रेट अंततः उच्च-मतदान वाले समूहों के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जबकि ट्रंप ने अपेक्षाकृत कम-मतदान वाले समूहों जैसे कि युवा पुरुषों और बिना कॉलेज की डिग्री वाले लोगों के साथ लाभ कमाया है।
उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना पोल के अनुसार, ट्रंप उन लोगों के बीच बहुत आगे हैं, जो रजिस्टर्ड मतदाता तो थे, लेकिन 2020 में मतदान नहीं किया था। तो, एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या वे इस बार मतदान करेंगे।

5- फंडिंग में कोई कमी नहीं

यह कोई रहस्य नहीं है कि अमेरिकी चुनाव महंगे हैं, और 2024 का चुनाव अब तक का सबसे महंगा चुनाव होने वाला है। लेकिन जब खर्च करने की क्षमता की बात आती है, तो कमला हैरिस सबसे ऊपर हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के हालिया विश्लेषण के अनुसार, जुलाई में उम्मीदवार बनने के बाद से उन्होंने जनवरी 2023 से अब तक की पूरी अवधि में ट्रंप की तरफ से जुटाए गये धन से ज्यादा धन जुटाया है, जिसमें यह भी उल्लेख किया गया है, कि उनके अभियान ने विज्ञापन पर लगभग दोगुना खर्च किया है। यह एक बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा में भूमिका निभा सकता है जिसका फैसला अंततः स्विंग राज्यों के मतदाता करेंगे, जो वर्तमान में राजनीतिक विज्ञापनों से घिरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+