किलर से था महिला जज का अफेयर, बचाने के लिए किए सारे जतन, लेकिन Kissing Video ने खोली पोल
ब्यूनस आयर्स, 05 जनवरी। न्यायालय (अदालत) में न्यायाधीश का कर्तव्य है कि वह दोषी को उचित सजा दे और निर्दोष को सजा मिलने से बचाए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी करतूत सुनने के बाद आपका न्यायालय पर से भी भरोसा उठ जाएगा। अर्जेंटीना से सामने आए एक वीडियो ने दुनियाभर को हैरान कर दिया। वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि महिला जज और पुलिसकर्मी की हत्यारे के दोषी के बीच प्रेम संबंध है।

जज और अपराधी का वीडियो वायरल
वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला जज (न्यायाधीश) ने हत्या के दोषी अपने ब्वॉयफ्रेंड को उम्र कैद की सजा से बचाने की भी कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद अब महिला जज के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। किए जा रहे दावे अगर सच साबित होते हैं तो उसे अपनी नौकरी से भी हाथ थोड़ा पड़ सकता है।

महिला जज ने अपराधी को किया किस
घटना ब्राजील के दक्षिणी चुबुत प्रांत की है जहां ट्रेलेव शहर के पास स्थित एक जेल में महिला जज मारियल सुआरेज उम्र कैद की सजा काट रहे दोषी क्रिस्टियन 'माई' बस्टोस से मिलने गई। इस दौरान जेल प्रशासन ने एक कमरे में दोनों के बैठने की व्यवस्था की, हालांकि इस रूम में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा था जिससे वो दोनों अनजान थे। कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा।

वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप
इस बीच देखते ही देखते मारियल और क्रिस्टियन एक-दूसरे के करीब आने लगे और किस करने लगे। ये सब देश पुलिसवाले भी हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा और तब यह भी खुलासा हुआ कि महिला जज ने दोषी को उम्रकैद की सजा से बचाने की भी कोशिश की थी। बता दें कि जज मारियल 29 दिसंबर, 2021 को सजायाफ्ता पुलिस-हत्यारे से मिलने जेल गई थी।

2009 में की थी पुलिस वाले की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के दोषी क्रिस्टियन 'माई' बस्टोस पर जिस पैनल ने फैसला सुनाया उसमें जज मारियल सुआरेज भी शामिल थीं। क्रिस्टियन ने साल 2009 में एक पुलिस अधिकारी लिएंड्रो 'टीटो' रॉबर्ट्स की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसी मामले पर फैसला लेने के लिए मुख्यन्यायाधीश ने पैनल को अपना निर्यण सुनाने के लिए कहा था। पैनल के सामने ये सवाल रखा गया कि दोषी बस्टोस को उम्र कैद मिलनी चाहिए या नहीं?

उम्रकैद की सजा से बचाने की कोशिश
एक तरफ जहां पैनल में शामिल अन्य जजों ने बस्टोस को उसक अपराध के लिए उम्रकैद की सजा का समर्थन किया वहीं, मारियल सुआरेज ने अपराधी को बचाने के लिए उम्रकैद के खिलाफ अपना मत पेश करने वाली इकलौती जज थीं। जबकि मारियल को कोर्ट में बताया गया था कि बस्टोस एक बेहद खतरनाक कैदी है, हालांकि अकेले मारियल के बस में नहीं था कि वह हत्यारे को उम्रकैद की सजा से बचा सके।

जज के खिलाफ जांच शुरू
कोर्ट ने क्रिस्टियन 'माई' बस्टोस को उम्र कैद की सजा सुनाई जिसके बाद उसे ट्रेलेव शहर के पास बने एक जेल में बंद कर दिया गया। यहीं बीते सप्ताह महिला जज उससे मिलने गई थी, जहां से दोनों के किस का वीडियो सामने आया। अब सुआरेज के खिलाफ भी खराब व्यवहार को लेकर चुबुत के सुपीरियर कोर्ट द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। उन्हें अब कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

किस लिए हुए दोनों की मुलाकात?
अपनी एक टिप्पणी में चुबुत के सुपीरियर कोर्ट ने कहा, महिला जज ने कथित तौर पर खराब व्यवहार किया है। जांच के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि न्यायाधीश और अपराधी के बीच किन मुद्दों को लेकर मीटिंग हुई थी। वो बेहद खतरनाक अपराधी है जिसे हाल ही में एस्क्वेल शहर में एक मुकदमे के बाद दोषी ठहराया गया था। इतना ही नहीं इस बात की भी पड़ताल की जाएगी कि मीटिंग कितनी देर तक चली और किन कानूनों का उल्लंघन हुआ है।
यह भी पढ़ें: बच्चों को बाहर खड़ा कर महिला ने कार में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाए संबंध, लोगों ने बना लिया Video












Click it and Unblock the Notifications