बच्चों को बाहर खड़ा कर महिला ने कार में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाए संबंध, लोगों ने बना लिया Video

महिला ने तोड़ी सारी हदें, बच्चों को बाहर खड़ा कर कार में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाए संबंध, लोगों ने बना लिया Video

अर्जेंटीना: कहते हैं कि दुनिया में एक मां का अपने बच्चों के साथ रिश्ता अनमोल और निस्वार्थ होता है। मां को अगर एहसास भी हो जाए कि उसके बच्चों पर कोई परेशानी आने वाली है, तो मां अपने बच्चों के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। बच्चे अगर कुछ देर के लिए भी आंखों से ओझल हों, तो मां के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब एक महिला का ऐसा मामला सामने आया, जिसने मां और बच्चों के इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। दरअसल, इस महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को कार के बाहर खड़ा कर दिया और कार के अंदर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगी। (सभी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिए गए हैं)

बच्चे बाहर खड़े रहे और महिला करती रही रोमांस

बच्चे बाहर खड़े रहे और महिला करती रही रोमांस

हैरान करने देने वाले इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो छोटे भाई-बहन एक पार्क में कार के बाहर खड़े रहने को मजबूर हैं और उनकी मां कार की पिछली सीट पर अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही है। बच्चे रोते हुए लगातार कार के दरवाजे खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काफी देर तक दरवाजे नहीं खुलते।

बच्चों की उम्र पांच साल और दो साल

बच्चों की उम्र पांच साल और दो साल

'द सन' की खबर के मुताबिक, ये घटना अर्जेंटीना के ला प्लाटा शहर में स्थित परेरा इरोला पार्क की है। पार्क में ही मौजूद एक शख्स ने जब बच्चों को इस हाल में देखा तो उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इन बच्चों में बहन की उम्र पांच साल और उसके छोटे भाई की उम्र महज 2 साल बताई जा रही है। पार्क में घूम रहे कुछ और लोगों ने भी जब बच्चों को रोते हुए देखा तो वो उनके पास पहुंचे।

बच्चे रोते रहे, नहीं पसीजा मां का दिल

बच्चे रोते रहे, नहीं पसीजा मां का दिल

मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि बच्चों को रोता हुआ देख पहले तो पार्क में घूम रहे लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्हें हकीकत का अंदाजा हुआ तो वो भी हैरान रह गए। इस शख्स ने बताया कि बच्चे रो रहे थे और बार-बार अपनी मां से कार का दरवाजा खोलने के लिए कह रहे थे, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा और वो दरवाजे लॉक कर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांस में लगी रही।

मौके पर पहुंची पुलिस, महिला-ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस, महिला-ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

काफी देर तक जब महिला ने कार का दरवाजा नहीं खोला, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इस कपल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कार में 28 वर्षीय इस महिला के साथ मौजूद शख्स उसका ब्वॉयफ्रेंड है, जिससे महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले ही हुई थी।

'ब्वॉयफ्रेंड को भी नहीं बख्शेगी पुलिस'

'ब्वॉयफ्रेंड को भी नहीं बख्शेगी पुलिस'

सरकारी वकील गैब्रिएला मातेओ ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कार में महिला के साथ मौजूद शख्स का बच्चों से कोई रिश्ता नहीं था, लेकिन इस आधार पर उसे बख्शा नहीं जा सकता। पुलिस ने महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर बच्चों के प्रति लापरवाही बरतने और उन्हें अकेला छोड़ने का केस दर्ज किया है। इसके अलावा कपल के ऊपर यौन शोषण और कुछ अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

वकील ने बताया- अब कैसे हैं दोनों बच्चे

वकील ने बताया- अब कैसे हैं दोनों बच्चे

वकील गैब्रिएला मातेओ ने बताया कि दोनों बच्चों को सरकार की तरफ से उचित देखभाल में रखा गया है, जहां उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है। गैब्रिएला मातेओ के मुताबिक, फिलहाल दोनों बच्चे पूरी तरह ठीक हैं। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग भी महिला के गैर-जिम्मेदार व्यवहार को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

पति के साथ थी महिला और हो गया फेसबुक लाइव

पति के साथ थी महिला और हो गया फेसबुक लाइव

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में मिसीसिपी में भी एक अजीबोगरीब मामले सामने आया था, जब एक महिला अपने पति के साथ बिस्तर पर रोमांस कर कर रही थी और गलती से उसके मोबाइल में फेसबुक लाइव का बटन ऑन हो गया। महिला के लिए ये हालात उस वक्त और ज्यादा शर्मिदा करने वाले हो गए, जब उसे पता चला कि उसके फेसबुक लाइव का वीडियो उसके पिता के पास भी पहुंचा था। महिला ने खुद इस घटना का जिक्र टिकटॉक पर एक वीडियो में करते हुए बताया कि इसके बाद वो पूरे हफ्ते तक रोती रही थी।

ये भी पढ़ें- Video: अपनी ही शादी में दुल्हन ने तोड़ी सारी हदें, बैकलेस ड्रेस पहन मेहमानों के सामने किया लैप डांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+