'वह 12 की थी और मैं 30 का...' श्रोताओं के बीच बैठी महिला को देख बोले राष्ट्रपति जो बाइडन, मचा हंगामा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने बयानों की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां पर मौजूद लोग हैरान हो गए।

वाशिंगटन, 25 सितंबरः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने बयानों की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां पर मौजूद लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही ये बात

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही ये बात

दरअसल बाइडन ने शुक्रवार को एक बयान में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वो लड़की जब मेरी दोस्त बनी थी, उस वक्त उसकी उम्र 12 तो मेरी 30 वर्ष थी। बाइडन ने ये बातें नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन के कार्यक्रम के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं। दर्शकों में एक महिला को पहचानते हुए अपने भाषण के बीच में बाइडन ने उससे कहा कि तुम मुझे यहां हाय कहने आई हो। जो बाइडेन की इस बात पर वहां बैठे लोग हंसने लगे।

'वह 12 की थी और मैं 30 का...'

'वह 12 की थी और मैं 30 का...'

इसके बाद दर्शकों की ओर मुखातिब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि जब हम दोस्त बने थे। तब वह 12 वर्ष की थी, मैं 30 वर्ष का था। लेकिन इस महिला ने मुझे बहुत कुछ करने में मदद की। वहां मौजूद तमाम लोग उनकी इस बात पर हंसने लगे और तालियां बजाईं। हालांकि बाइडेन ने आगे ये नहीं बताया कि महिला जब 12 साल की बच्ची थी तो उसने उनकी किस प्रकार से मदद की थी।

सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे मजाक

सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह राष्ट्रपति हैं कुछ भी बोल सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सच है तो उनको शोभा नहीं देता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि राष्ट्रपति कहना चाहते होंगे मैं 12 साल का था और टीचर 30 साल की।

पहले भी दे चुके हैं अटपटे बयान

पहले भी दे चुके हैं अटपटे बयान

ऐसा पहली बार नहीं जब जो बाइडन की जुबान फिसली हो इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति हैरिस बोलकर संबोधित कर दिया था। वहीं एक बार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर बोलते हुए उन्होंने यूक्रेन की जगह ईरान बोल दिया था। जो बाइडन ने कहा कि पुतिन टैंकों के साथ कीव को घेर सकते हैं लेकिन वह कभी भी ईरानी लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। इसके बाद ईरानी शब्द ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+