Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका ने जताया शोक, राष्ट्रपति बाइडेन ने भेजा इमोशनल संदेश
Joe Biden on Manmohan Singh: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त जतात हुए उन्हें एक "सच्चा राजनेता" और "दयालु और विनम्र" व्यक्ति बताया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। घर पर अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बयान में उनकी मृत्यु का कारण "उम्र से संबंधित मेडिकल स्थिति" बताया गया है।

बाइडेन ने भेजा इमोशनल मैसेज (Joe Biden on Manmohan Singh)
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक बयान में बाइडेन के हवाले से कहा गया है, कि "जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में, हम उस दृष्टिकोण के प्रति फिर से प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया। जिल और मैं, पूर्व प्रथम महिला गुरशरण कौर (मनमोहन सिंह की पत्नी), उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
बाइडेन ने आगे कहा, कि आज संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच अभूतपूर्व स्तर का सहयोग पूर्व प्रधानमंत्री की रणनीतिक दृष्टि और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता।
उन्होंने आगे कहा, कि "अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहले क्वाड को लॉन्च करने में मदद करने तक, उन्होंने पथप्रदर्शक प्रगति की रूपरेखा तैयार की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और दुनिया को मजबूत बनाती रहेगी।"
बाइ़डेन ने कहा, कि "वह एक सच्चे राजनेता थे। एक समर्पित लोक सेवक। और सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।"
बाइडेन ने मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात को कैसे याद किया?
बाइडेन ने अमेरिका में डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपनी बातचीत को याद किया, जब वे 2008 में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे और 2009 में मनमोहन सिंह की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति थे।
बाइडेन ने कहा, कि "उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेजबानी की थी। जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। और साथ मिलकर, साझेदारों और दोस्तों के रूप में, हमारे देश अपने सभी लोगों के लिए गरिमा और असीमित क्षमता का भविष्य खोल सकते हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उस दृष्टिकोण का सम्मान करने का संकल्प लिया है, जिसके लिए मनमोहन सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया और पूर्व प्रधान मंत्री और उनके प्रशंसक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications