Epstein Files: इजराइल के कब्जे में थे ट्रंप? FBI की सीक्रेट रिपोर्ट से मची पूरी दुनिया में खलबली
Epstein FBI documents: जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़े नए दस्तावेज़ सामने आने के बाद एक बार फिर अमेरिकी सियासत और पावर सर्कल में हलचल मच गई है। इस बार विवाद की वजह एक FBI रिपोर्ट है, जिसमें एक गोपनीय सूत्र के दावों का ज़िक्र किया गया है। इन दावों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके करीबी लोगों और कुछ बड़े नामों का संदर्भ आता है।
हालांकि ये आरोप साबित नहीं हुए हैं और न ही FBI ने इनकी पुष्टि की है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर दस्तावेज़ सार्वजनिक होने से कई पुराने रिश्तों, पैसों के लेन-देन और राजनीतिक कनेक्शनों पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

Donald Trump controversy: FBI रिपोर्ट में ट्रंप को लेकर क्या कहा गया?
FBI रिपोर्ट के मुताबिक, एक गोपनीय सूत्र ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप 'इज़रायल से प्रभावित' या कम्प्रोमाइज़' हो सकते थे। यह दावा उस सूत्र का निजी आकलन बताया गया है, न कि किसी जांच का नतीजा। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इन बातों की पुष्टि नहीं की गई। फिर भी, एपस्टीन केस से जुड़े दस्तावेज़ों में इसका ज़िक्र होने से ट्रंप के पुराने बिज़नेस और राजनीतिक रिश्तों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढे़ं: Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में आया जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का नाम, लेकिन क्यों?
रियल एस्टेट डील पर उठे सवाल
रिपोर्ट में ट्रंप की एक चर्चित रियल एस्टेट डील का ज़िक्र है। बताया गया कि उन्होंने बेवर्ली हिल्स की एक प्रॉपर्टी करीब 41 मिलियन डॉलर में खरीदी और बाद में उसे लगभग 95 मिलियन डॉलर में एक विदेशी लिंक वाली शेल कंपनी को बेच दिया। गोपनीय सूत्र ने इस डील में "अजीब बातें और रेड फ्लैग" होने की बात कही। हालांकि यह सिर्फ शक के तौर पर दर्ज है, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर वित्तीय गतिविधियों के पैटर्न से जोड़कर देखा गया है।
जैरेड कुश्नर की भूमिका पर फोकस
FBI दस्तावेज़ों में ट्रंप के दामाद जैरेड कुश्नर पर भी खास ध्यान दिया गया है। सूत्र का दावा है कि कुश्नर का असर न सिर्फ ट्रंप के बिज़नेस में बल्कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में भी काफी ज़्यादा था। रिपोर्ट में उनके परिवार के पुराने मामलों, रूसी निवेश से जुड़े आरोपों और रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म 'Cadre' का ज़िक्र है। हालांकि यहां भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकाला गया, सिर्फ सवाल उठाए गए हैं।
ये भी पढे़ं: Epstein Files: ट्रंप ने ओरल के लिए किया मजबूर, एपस्टीन ने भी किया गलत काम, इवांका-मेलानिया का भी आया नाम?
अन्य बड़े नाम और दस्तावेज़ों की बड़ी रिलीज़
इन दस्तावेज़ों में सिर्फ ट्रंप या कुश्नर ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नामों का भी संदर्भ आता है। इनमें एलन मस्क, बिल गेट्स, बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू जैसे लोग शामिल हैं, हालांकि हर नाम का मतलब गलत काम से नहीं है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, एपस्टीन केस से जुड़े 30 लाख से ज्यादा पेज, हजारों वीडियो और तस्वीरें अब सार्वजनिक की जा चुकी हैं। इतनी बड़ी रिलीज़ से आने वाले समय में और खुलासे संभव हैं।
ये भी पढे़ं: Donald Trump Epstein files: एपस्टीन फाइल्स से घबराए ट्रंप, अमेरिकी न्याय विभाग पर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications