Donald Trump Epstein files: एपस्टीन फाइल्स से घबराए ट्रंप, अमेरिकी न्याय विभाग पर उठाए सवाल
Donald Trump Epstein files: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जांच फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन फाइलों के सामने आने से उन निर्दोष लोगों की छवि भी प्रभावित हो सकती है, जिनका एपस्टीन से कोई सीधा संबंध नहीं था।
ट्रंप ने इसे रिपब्लिकन पार्टी की हालिया उपलब्धियों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों और तस्वीरों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस लगातार गहराती जा रही है।

ट्रंप ने क्यों उठाए सवाल?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को इस समय जारी करना संयोग नहीं है। उनके अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी ने हाल के समय में कई अहम सफलताएं हासिल की हैं और इसी वजह से इस पुराने मामले को फिर से उछाला जा रहा है। ट्रंप का मानना है कि यह मुद्दा जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
ये भी पढे़ंं: Epstein Files: देश को मिल सकता है नया PM? पृथ्वीराज चव्हाण की भविष्यवाणी, दावा- इस राज्य से बनेगा प्रधानमंत्री
बिल क्लिंटन की तस्वीरों पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
जारी की गई फाइलों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रंप से इस पर सवाल पूछा गया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ, क्योंकि उनके क्लिंटन के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के साथ तस्वीर होना यह साबित नहीं करता कि वह किसी अपराध में शामिल था। ट्रंप के अनुसार, कई सार्वजनिक हस्तियां सामाजिक आयोजनों में एपस्टीन से मिली होंगी, जिसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
ये भी पढे़ं: Epstein Files: हॉट बाथ टब में लड़कियों संग गुलछर्रे उड़ाते दिखे बिल क्लिंटन, भारतीय नेताओं का क्या निकला?
'निर्दोष लोगों को घसीटा जा रहा है'
ट्रंप ने चिंता जताई कि जांच फाइलों में ऐसे लोगों के नाम और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिनका एपस्टीन के कथित अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि कई सम्मानित पेशेवर-जैसे बैंकर, वकील और कारोबारी-सिर्फ किसी कार्यक्रम में मौजूद होने के कारण विवाद में आ गए हैं। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है, जो उनके अनुसार बेहद गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढे़ं: Epstein Files: बड़े-बड़े रईस निकले ठरकी! एपस्टीन की फाइल्स में बिल गेट्स समेत 68 लोगों की रंगीन लाइफ एक्सपोज
एपस्टीन मामला और बढ़ता विवाद
जेफरी एपस्टीन एक प्रभावशाली फाइनेंसर था, जिस पर गंभीर आरोप लगे थे और 2019 में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही यह मामला साजिशों और राजनीतिक बहसों का केंद्र बना हुआ है। अब जब न्याय विभाग पुराने दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा है, तो यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रंप की टिप्पणी ने इस बहस को और तेज कर दिया है, जिसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications