Epstein Files: ट्रंप ने ओरल के लिए किया मजबूर, एपस्टीन ने भी किया गलत काम, इवांका-मेलानिया का भी आया नाम?
Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हाल ही में जारी किए गए कई आधिकारिक दस्तावेज़ों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र एक बार फिर सामने आया है। ये दस्तावेज़ FBI की व्हिसलब्लोअर हॉटलाइन पर आई कॉल्स के आंतरिक सारांश हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के चौंकाने वाले दावे और आरोप दर्ज किए गए थे।
ट्रंप के पूरे परिवार का जिक्र
इन फाइल्स में ट्रंप की रंगीन मिजाज जिंदगी और उसमें एपस्टीन का तड़का साफ पता चल रहा है। इस बार सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप का ही नाम नहीं आया बल्कि उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका ट्रंप और बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की चर्चा भी है।

FBI हॉटलाइन कॉल्स के रिकॉर्ड क्या हैं?
इन दस्तावेज़ों में शामिल जानकारी सीधे जांच के निष्कर्ष नहीं हैं, बल्कि FBI को मिली शिकायतों और कॉल्स का लिखित सार है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये रिकॉर्ड केवल रिपोर्ट किए गए दावों का ब्योरा देते हैं, न कि किसी के खिलाफ अपराध का प्रमाण।
कैलैंडर गर्ल्स पार्टी
दस्तावेज़ों में एक दावा यह भी है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में हाई-प्रोफाइल पार्टियों की मेजबानी की थी। इन पार्टियों में एलोन मस्क, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और इवांका ट्रम्प जैसे जाने-माने नाम शामिल बताए गए हैं। ये जानकारियां कथित "कैलेंडर गर्ल्स पार्टी" से जुड़ी फाइलों में दर्ज हैं।
ट्रंप पर ओरल और जबरदस्ती का आरोप
जारी की गई जानकारी में एक अज्ञात महिला के आरोपों का भी उल्लेख है। महिला ने दावा किया कि करीब 25 साल पहले न्यू जर्सी में डोनाल्ड ट्रंप ने जबरन ओरल करने का दबाव बनाया और फिर गलत काम किया। जिस दौरान महिला ने ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया। महिला के इस बर्ताव के बाद उसे थप्पड़ भी मारे गए और बाद में एपस्टीन ने भी उसके साथ गलत काम किया।यह आरोप इन रिकॉर्ड्स का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जा रहा है।
नाबालिग होने का दावा भी रिकॉर्ड में शामिल
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना के समय उसकी उम्र लगभग 13-14 साले थी। दस्तावेज़ों में यह भी दर्ज है कि उसने उस समय विरोध किया था और बाद में उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया। महिला ने यह भी कहा कि वह जेफ्री एपस्टीन द्वारा भी शोषण का शिकार हुई थी।
'ये आरोप नहीं, सिर्फ रिकॉर्ड'
अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि ये दस्तावेज़ केवल हॉटलाइन पर आई कॉल्स का लेखा-जोखा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन्हें "दुराचार का सबूत" नहीं माना जा सकता, बल्कि ये केवल शिकायतों का रिकॉर्ड हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि अलग प्रक्रिया से होती है।
उप अटॉर्नी जनरल का बयान
उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फाइलों की रिलीज़ पर बात की। उन्होंने कहा कि यह कदम एक "गहन जांच" के पूरा होने के बाद उठाया गया है और इसका मकसद सार्वजनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
जनता की उम्मीदों पर भी बोले ब्लैंच
ब्लैंच ने माना कि इन दस्तावेज़ों को लेकर जनता की उम्मीदें शायद वास्तविक सामग्री से कहीं ज्यादा थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भावनाओं के बजाय फैक्ट्स के आधार पर निष्कर्ष निकालें। इस आरोप पर कि संघीय अधिकारियों ने कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की, ब्लैंच ने सख्त लहजे में कहा- "हमने राष्ट्रपति ट्रम्प का बचाव नहीं किया। हमने किसी का भी बचाव नहीं किया और न ही किसी को छोड़ा।"
कई हाई-प्रोफाइल नाम भी रिकॉर्ड में
जारी फाइलों में अन्य चर्चित हस्तियों का भी जिक्र है। इनमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर का नाम कुछ गंभीर आरोपों के संदर्भ में दर्ज है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का जिक्र भी "चौंकाने वाले आरोपों" से जुड़े संदर्भ में किया गया है।
जे-ज़ेड, हार्वे वेनस्टीन और अन्य नाम
दस्तावेज़ों में संगीतकार जे-ज़ेड और फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन का नाम भी अलग-अलग आरोपों के संदर्भ में शामिल है। इसके अलावा, पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस से जुड़ा एक रिकॉर्ड भी है, जिसमें एपस्टीन के द्वीप पर प्रस्तावित दोपहर के भोजन की बैठक का उल्लेख मिलता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications