VIDEO: नासा ने 'मरते हुए तारे' को अपने टेलीस्कोप में किया कैद, चारों ओर अद्भुत नजारा

नई दिल्ली: नासा का 'जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' स्पेस सेक्टर के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो रहा, जो लगातार नई आकाशगंगा, ब्लैकहोल और तरह-तरह के सौरमंडल को एक्सप्लोर कर रहा। साथ ही वो उनके फोटो और वीडियो भी लगातार पृथ्वी के कंट्रोल सेंटर में भेज रहा है। हाल ही में नासा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक मर रहा तारा नजर आ रहा। इसको जेम्स वेब टेलीस्कोप ने बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया है।

कितनी थी दूरी?

कितनी थी दूरी?

नासा के मुताबिक टेलीस्कोप में एक चमकदार चीज कैद हुई है, जो वास्तव में एक मरता हुआ तारा है। जिसको फोकस किया गया है। इस वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि कैसे टेलीस्कोप ने साउदर्न रिंग नेबुला में स्थित प्‍लेनेटरी नेबुला 'NGC 3132' की चमकदार फोटो को अपने कंप्यूटर में उतारा। इस मरते हुए तारे की दूरी पृथ्वी से 2000 प्रकाश वर्ष के करीब है।

आखिरी वक्त के बारे में बताने की कोशिश

आखिरी वक्त के बारे में बताने की कोशिश

इस वीडियो ये पहले नासा ने मरते हुए तारे की तस्वीर जारी की थी। जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की गई कि जब कोई तारा आखिरी वक्त में रहता है, तो उसके आसपास का नजारा कैसे दिखता है। साथ ही आसपास क्या-क्या गतिविधियां होती हैं। वैज्ञानिकों ने इस मामले में कहा कि टेलीस्कोप ने इतनी दूर से फोटो ली है कि आप उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। एक प्रकाशवर्ष में 5.8 खरब मील होते हैं, ऐसे में सोचिए कि ये तारा 2000 प्रकाश वर्ष दूर है। ये स्पेस सेक्टर में अपने आप एक नई शुरुआत है।

पहले वाला टेलीस्कोप खराब

पहले वाला टेलीस्कोप खराब

पिछले साल जून में अमेरिकी स्पेस एजेंसी 'नासा' के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने काम करना बंद कर दिया था। इसे 1990 में स्थापित किया गया था और इसका कंप्यूटर खराब होने की वजह से इसे बंद करना पड़ा। इस कंप्यूटर की मदद से टेलीस्कोप में लगे अन्य उपकरणों को नियंत्रित किया जाता था। इसके बाद 'नासा' ने एक नए ताकतवर टेलीस्कोप को विकसित किया। ये नया टेलीस्कोप जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप है, जिससे ली गई अंतरिक्ष की तस्वीरों ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है।

नया सौरमंडल मिला

नया सौरमंडल मिला

वहीं दूसरी ओर खगोलविदों को पहली बार एक अनोखा सौरमंडल मिला है, जिसे TIC 470710327 नाम दिया गया। इसमें अभी तीन सूर्य हैं, जिसमें दो एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे, जबकि तीसरा इन दोनों की परिक्रमा कर रहा। खगोलविदों का मानना है कि इस सिस्टम में पहले चार सूर्य थे, लेकिन इस तीसरे वाले ने चौथे सूर्य को निगल लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+