भारत अमेरिका संबंध, लाल सागर में टेंशन.. अमेरिका और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच क्या-क्या बातें हुईं?

Blinken-Jaishankar Talk: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जर्मनी में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के दौरान लाल सागर में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की है।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला है, कि कैसे अमेरिका और भारत, अस्थिर लाल सागर क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को जर्मन शहर में प्रतिष्ठित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर मुलाकात की है।

India-US Ties

जयशंकर-ब्लिंकन में मुलाकात

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, कि "ब्लिंकन और जयशंकर ने लाल सागर में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।"

उन्होंने कहा, ब्लिंकन ने इस बात पर प्रकाश डाला, कि लाल सागर में समुद्री सुरक्षा के लिए संबंधित अमेरिकी और भारतीय दृष्टिकोण परस्पर मजबूत हैं और क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मिलर ने कहा, उन्होंने मध्य पूर्व में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रहे काम पर भी चर्चा की है।

आपको बता दें, कि नवंबर के बाद से, यमन के हूती विद्रोहियों ने हमास के साथ इजरायल के युद्ध में युद्धविराम की मांग को लेकर लाल सागर में लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है।

दोनों नेताओं के बीच की ये द्विपक्षीय बैठक, अमेरिका द्वारा भारत को 31 सशस्त्र एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन की आपूर्ति पर सहमति जताने के हफ्तों बाद और अमेरिकी धरती पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की कथित साजिश पर दोनों पक्षों के बीच उपजे तनाव के दो महीने बाद हुई है। भारत ने अमेरिकी आरोपों की जांच के लिए पहले ही एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है।

वहीं, भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, कि "आज दोपहर MSC2024 के मौके पर मेरे मित्र एंटनी ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारी बातचीत पश्चिम एशिया, यूक्रेन और इंडो-पैसिफिक की स्थिति पर केंद्रित थी। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में जारी प्रगति की समीक्षा की।"

जयशंकर ने कहा, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच हमारी असाधारण साझेदारी है जो हाल के वर्षों में और मजबूत हुई है, पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है और यह हमारे लिए दुनिया में सबसे अधिक परिणामी रिश्तों में से एक है।"

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, कि दोनों देश कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर "मिलकर काम कर रहे हैं" जो "भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं" और उन्हें पारस्परिक समृद्धि बढ़ाने, लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के रूप में सूचीबद्ध किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा, कि दोनों देश मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को एक साथ बनाए रखने को लेकर भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+