मक्का में चुपके से घुस गया था इजरायल का यहूदी पत्रकार, अब सऊदी अरब ने की कड़ी कार्रवाई

सऊदी अरब की पुलिस ने इजरायल के पत्रकार को मक्का पहुंचाने के आरोप में एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने ग्रैंड मक्का मस्जिद से लेकर माउंट अराफात तक पत्रकार को पहुंचाने में मदद की।

22 जुलाई, रियादः एक यहूदी पत्रकार गिल तमारी के चोरी-छिपे मक्का पहुंचने को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। इसबीच सऊदी अरब की पुलिस ने इजरायल के पत्रकार को मक्का पहुंचाने के आरोप में एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने ग्रैंड मक्का मस्जिद से लेकर माउंट अराफात तक पत्रकार को पहुंचाने में मदद की। इस मामले में मदद करने वाले शख्स को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

मक्का में गैर मुस्लिमों की नहीं है एंट्री

मक्का में गैर मुस्लिमों की नहीं है एंट्री

दरअसल, मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले सऊदी अरब के मक्का शहर में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है। वहीं गिल तमारी यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। उन्होंने एक फुटेज प्रसारित किया था जिसमें विश्व प्रसिद्ध मक्का गेट भी दिख रहा है। मक्का शहर की सीमा इसी गेट से मानी जाती है। गिल तमारी को माउंट अराफात पर एक सेल्फी भी लेते देखा जा सकता है। माउंट अराफात मक्का शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। हज के लिए आने ले यात्री बड़ी संख्या में इस जगह पर इकट्ठे होते हैं। बताया जाता है कि यहां पर पैगंबर मुहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।

मदद करने वाले नागरिक पर एक्शन

मदद करने वाले नागरिक पर एक्शन

मक्का पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि अब इस मामले में सहयोग करने वाले सऊदी नागरिक को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। मक्का पुलिस के मीडिया प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला अब अदालत पहुंच गया है। वह शख्स जिसने यहूदी पत्रकार के मक्का पहुंचने तक का रास्ता आसान किया, अब उसे कानूनी एक्शन से गुजरना होगा। प्रवक्ता ने कहा कि वह यहूदी नागरिक अमेरिकी नागरिक है, और इजरायली चैनल में काम करता है। किसी गैर मुस्लिम का मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहर में आना कानूनों का उल्लंघन है।

सऊदी के कानूनों का करना होगा सम्मान

सऊदी के कानूनों का करना होगा सम्मान

मक्का पुलिस के मीडिया प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब आने वाले हर व्यक्ति को यहां के कानूनों का सम्मान करना होगा। विशेषकर सऊदी अरब के धार्मिक जगहों पर जाने को लेकर नियमों का पालन करना जरूरी है। किसी भी तरह से इन नियमों का उल्लंघन करने वाले शख्स को अपराधी माना जाएगा। ऐसा करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी पत्रकार गिल तमारी के मामले को अदालत के सामने लाया गया है। तय कानूनों के मुताबिक पत्रकार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चैनल 13 ने प्रसारित किया वीडियो

चैनल 13 ने प्रसारित किया वीडियो

बता दें कि कुछ दिन पहले इजरायल के न्यूज 13 टीवी के पत्रकार गिल तमारी ने इस्लाम के सबसे पवित्र शहर में गैर-मुसलमानों के प्रवेश पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध को धता बताते हुए सऊदी अरब के मक्का से फुटेज प्रसारित किया। इजरायल के चैनल 13 ने बीते सोमवार को एक रिपोर्ट प्रसारित की थी जिसमें उसके विश्व समाचार संपादक गिल तमारी को पवित्र शहर के चारों ओर ड्राइविंग और महत्वपूर्ण स्थलों और स्थलों की ओर घूमते दिख रहे हैं। किसी गैरमुस्लिम शख्स के मक्का पहुंचने और वहां वीडियो बनाने की खबर से मुस्लिम जगत में हंगामा मच गया था।

पत्रकार ने मांगी माफी

पत्रकार ने मांगी माफी

इस घटना के बाद इजरायली चैनल और इसके पत्रकार ने इस कदम के लिए माफी मांग ली थी। हालांकि चैनल ने अपनी रिपोर्ट पर कायम रहते हुए कहा कि लोगों की भावनाएं आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता में जिज्ञासा आत्मा के समान है। चैनल 13 ने एक बयान में कहा कि हमारे विश्व समाचार संपादक गिल तमारी की मक्का यात्रा एक महत्वपूर्ण पत्रकारिता उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य मुसलमानों को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके लिए अगर किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए हम माफी मांगते हैं।

अडानी ने इजरायली पोर्ट को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा क्यों बहाया? ये खास वजह जान लीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+