Israel Gaza: इजरायल ने गाजा का नया नक्शा किया तैयार! 75% हिस्से पर नियंत्रण का बनाया प्लान

Israel Gaza: इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने रविवार (25 मई) को ऐलान किया कि वह अगले दो महीनों के भीतर गाज़ा पट्टी के 75 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। यह कदम हमास के खिलाफ चल रहे नए सैन्य अभियान के तहत उठाया जा रहा है। IDF का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 18 मार्च को इजराइल ने संघर्षविराम तोड़ते हुए अचानक हवाई हमलों की एक तेज़ लहर के साथ गाजा पर हमला शुरू कर दिया। इन हमलों के साथ दो महीने पुराना संघर्ष विराम खत्म हो गया और गाज़ा एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गया।

Israel Gaza

IDF ने दी चेतावनी

IDF ने बताया कि उसने गाज़ा में पाँच सैन्य डिवीज़न तैनात की हैं, जिनमें हज़ारों सैनिक शामिल हैं। यह सैन्य बल अब व्यापक जमीनी अभियान के लिए तैयार है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है हमास के सैन्य ढांचे को जड़ से खत्म करना और उसके नागरिक शासन को ध्वस्त करना। IDF ने चेतावनी दी है कि यदि हमास ने जल्द ही बंधकों को रिहा नहीं किया, तो यह जमीनी अभियान तुरंत शुरू किया जा सकता है। इस योजना के तहत गाज़ा की आम आबादी को केवल 25 प्रतिशत भू-भाग में समेटा जाएगा, जबकि बाकी हिस्से पर IDF का कब्जा होगा।

दो करोड़ की आबादी को इन इलाकों में समेट दी जाएगी

IDF के अनुसार, जब यह बड़ा जमीनी हमला शुरू होगा, तो गाज़ा की दो करोड़ की आबादी को केवल 25% क्षेत्रफल में समेटा जाएगा और बाकी हिस्से पर IDF कब्जा कर लेगी।

यह आबादी तीन छोटे इलाकों में केंद्रित होगी

1. मावासी क्षेत्र, जो दक्षिणी गाज़ा के तट पर स्थित है और पहले ही एक मानवीय क्षेत्र घोषित किया गया था।
2. केंद्रीय गाज़ा का देइर अल-बलाह और नुसेरात इलाका, जहां IDF अभी तक जमीनी ऑपरेशन नहीं कर पाई है।
3. गाज़ा सिटी का केंद्रीय हिस्सा, जहां कई फिलिस्तीनी संघर्ष विराम के दौरान वापस लौट आए थे।

ये भी पढ़ें Israel Hamas War: हमास के बाद अब इन यूरोपीय देशों से भी भिड़े नेतन्याहू, कहा- अंतिम विजय तक जंग जारी रहेगी

इन 75% क्षेत्र पर इजरायल का होगा कब्जा

इस योजना के तहत, बाकी 75% क्षेत्र जिसमें राफा, खान यूनुस और गाज़ा सिटी के उत्तर के सभी इलाके शामिल होंगे IDF के कब्जे में चला जाएगा। IDF का इरादा इन इलाकों में मौजूद हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने, इमारतों को गिराने और लंबे समय तक इन पर नियंत्रण बनाए रखने का है।

IDF की योजना के मुताबिक, अभियान शुरू होने के दो महीनों के अंदर वह गाज़ा के 75% हिस्से पर कब्ज़ा कर लेगी। अभी तक IDF ने गाज़ा के लगभग 40% हिस्से पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। IDF अधिकारियों के अनुसार, अब उनका फोकस आतंकवादियों को मारने से हटकर क्षेत्र पर कब्ज़ा जमाने और हमास के ढांचे को नष्ट करने पर केंद्रित हो गया है।

ये भी पढ़ें Israel Gaza War: गाजा के जख्मों पर UNO का मरहम! 90 ट्रकों की राहत सामग्री भेजी गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+