Israel Gaza War: गाजा के जख्मों पर UNO का मरहम! 90 ट्रकों की राहत सामग्री भेजी गई

Israel Gaza War: बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने गाज़ा में लगभग 90 ट्रकों की राहत सामग्री भेजी गई। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब इज़राइल पर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच उससे नाकाबंदी में ढील देने और सैन्य हमले रोकने की मांग की जा रही है। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'अस्थायी संघर्षविराम' के लिए तैयार होने की बात कही है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि गाज़ा पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। नेतन्याहू ने कहा, हमें एक मानवीय संकट से बचना है ताकि गाज़ा में हमारे सैन्य अभियानों की स्वतंत्रता बनी रहे।

UNO ने 90 ट्रक भेजे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने बताया, 'इज़राइल द्वारा सीमित राहत सामग्री को अनुमति देने की घोषणा के तीन दिन बाद, यूएन ने केरम शालोम क्रॉसिंग से लगभग 90 ट्रक राहत सामग्री इकट्ठा की और गाज़ा भेजी।'

Israel Gaza War

गाजा में बुनियादी चीजों की भारी किल्लत

हमास की सरकार द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने बताया कि 87 ट्रकों की सहायता सामग्री गाज़ा पहुंच चुकी है। यह सहायता अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों को सौंपी गई, ताकि 'तत्काल मानवीय जरूरतों' को पूरा किया जा सके। गाज़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बुनियादी चीजों की भारी किल्लत है ना खाना, ना दवा।

अमेरिका समर्थित समूह पर विवाद

Gaza Humanitarian Foundation नामक एक अमेरिका समर्थित संगठन ने घोषणा की है कि वह अगले कुछ दिनों में गाज़ा में मदद भेजेगा और पहले 90 दिनों में लगभग 30 करोड़ भोजन वितरित करेगा। लेकिन यूएन और अन्य प्रमुख एजेंसियों ने इस संगठन के साथ काम करने से इनकार किया है, क्योंकि उस पर इज़राइल से मिलीभगत का आरोप है।

इज़राइल पर वैश्विक दबाव

इज़राइल पर उसके पारंपरिक सहयोगियों तक से भारी दबाव बढ़ रहा है कि वह अपने सैन्य अभियान रोके और गाज़ा में राहत पहुंचने दे। यूरोपीय संघ (EU) के विदेश मंत्रियों ने इज़राइल के साथ व्यापार और सहयोग समझौते की समीक्षा का फैसला किया है।
ब्रिटेन ने इज़राइल के साथ फ्री-ट्रेड वार्ता निलंबित कर दी और इज़राइली राजदूत को तलब किया।

स्वीडन ने इज़राइली मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जर्मनी ने EU-इज़राइल सहयोग समझौते को आवश्यक संवाद का मंच बताया। पोप लियो XIV ने गाज़ा की स्थिति को पीड़ादायक और चिंताजनक बताते हुए पर्याप्त मानवीय सहायता की अपील की।

ये भी पढ़ें Israel Vs Houthis: 20 हजार किलोमीटर दूर इजरायल ने कैसे की एयर स्ट्राइक, क्यों किसी को नहीं चला पता?

संघर्ष और मौत का आंकड़ा

इज़राइल ने 18 मार्च को दो महीने के संघर्ष विराम के बाद फिर से सैन्य अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि वह बंधकों की रिहाई के लिए अस्थायी संघर्ष विराम को तैयार हैं। अभी भी कम से कम 20 बंधक जीवित होने की संभावना है।

गाज़ा की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 18 मार्च के बाद से 3,509 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल युद्ध में अब तक 53,655 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश नागरिक हैं।

ये भी पढ़ें Israel Hamas War: गाजा पर शिकंजा कसने की तैयारी में इज़राइल, पूरी पट्टी पर नियंत्रण की योजना उजागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+